होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...अब इस न्यूज पोर्टल की जिम्मेदारी संभालेगी तहलका-हिंदी की ये टीम
...अब इस न्यूज पोर्टल की जिम्मेदारी संभालेगी तहलका-हिंदी की ये टीम
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया में चल रहे डाउनफॉल के बीच एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। खबर है कि न्यूज पोर्टल ‘द वॉयर’ (The Wire) फरवरी में अपना हिंदी संस्करण (Hindi edition) लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसके लिए जो टीम नियुक्त की गई है उसमें हिंदी पत्रिका ‘तहलका
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया में चल रहे डाउनफॉल के बीच एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। खबर है कि न्यूज पोर्टल ‘द वॉयर’ (The Wire) फरवरी में अपना हिंदी संस्करण (Hindi edition) लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसके लिए जो टीम नियुक्त की गई है उसमें हिंदी पत्रिका ‘तहलका’ के लगभग सभी सदस्य शामिल है, जो अब जमीनी रिपोर्ट और धारदार लेखन की अपनी पुरानी परंपरा को जिंदा रखेगी। इस टीम में एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर ब्रजेश सिंह, सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में प्रशांत वर्मा, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के रूप में अमित विसेन, कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर कृष्ण कांत और मीनाक्षी तिवारी समेत कई अन्य लोग शामिल हुए हैं। वरिष्ठ पत्रकार व ‘द हिंदू’ के पूर्व एडिटर सिद्धार्थ वरदराजन ने मई, 2015 में ‘द वायर’ (The Wire) नाम से अपनी अंग्रेजी वेबसाइट लॉन्च की थी, जिसके बाद वे अब इसका हिंदी संस्करण भी लॉन्च कर रहे हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स