होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया पर बरसे विजय माल्या, बोले- गर्व की बात पर नहीं करता फोकस...
मीडिया पर बरसे विजय माल्या, बोले- गर्व की बात पर नहीं करता फोकस...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश छोड़कर फरार चल रहे शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर अपने आप को बेगुनाह बताते हुए मीडिया और राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वे दो राजनीतिक दलों के बीच फुटबॉल बन गए हैं और इन दोनों पार्टियों के चुनावी भाषणों से
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश छोड़कर फरार चल रहे शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर अपने आप को बेगुनाह बताते हुए मीडिया और राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वे दो राजनीतिक दलों के बीच फुटबॉल बन गए हैं और इन दोनों पार्टियों के चुनावी भाषणों से साफ जाहिर होता है।
अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए उन्होंने मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा, 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय मीडिया ने फॉर्मूला वन में भारत की एंट्री पर फोकस ही नहीं किया। जबकि यह देश के लिए गर्व की बात है।' उन्होंने कहा कि मीडिया का ध्यान हमेशा केवल मुझे निशाना बनाने पर रहता है।
Very unfortunate that Indian media do not share pride that an Indian entry into Formula 1 is so successful. Only focussed on blasting me.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) February 23, 2017
Very proud to launch the 2017 Sahara Force India challenger.It is my job and duty as Team Principal.Very sad to see Indian media comments — Vijay Mallya (@TheVijayMallya) February 22, 2017
हालांकि इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने रीट्वीट कर कहा कि अपने आपको पाक साफ बताने के लिए मीडिया को कोसना सही नहीं है।
माल्या ने गुरुवार को ट्वीट किया कि मैं यूनाइटेड किंगडम के कानूनों के तहत सुरक्षित हूं, जब तक कुछ और साबित नहीं हो जाता।
माल्या ने अपने अगले ट्वीट में कहा, ‘भारत सरकार में कुछ लोगों की दया पर निर्भर रहने की बजाय मैं यहां सुरक्षित रहना चाहूंगा।’
अपने खिलाफ सबूत को लेकर उन्होंने चुनौती देते हुए कहा है कि राजनीतिक दल मेरे खिलाफ सबूत पेश करें और फिर कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनके पास मेरे खिलाफ कोई सबूत है।
माल्या ने साथ ही कहा, 'जब तक कानून मुझे दोषी नहीं ठहरा देता, मैं इंग्लैंड में सुरक्षित हूं। माल्या ने कहा कि सरकार की दया से भगोड़ा बनने के बजाय सुरक्षित रहना ज्यादा पसंद करूंगा।'
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स