होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस मैगजीन के कवर को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस...

इस मैगजीन के कवर को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैगजीन की जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल यह कनाडा से

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैगजीन की जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल यह कनाडा से निकलने वाली मैगजीन है, जिसका नाम है 'जोड़ी ब्राइडल शो'। ये विवाद मैगजीन के कवर पेज पर छपी तमिल दुल्हन की ड्रेस को लेकर ही शुरू हुआ है।

दक्षिण एशिया की शादियों के कल्चर पर केंद्रित इस मैगजीन के कवर पेज पर मॉडल तनुष्का सुब्रमण्यम की तस्वीर है। तनुष्का दुल्हन के लिबास में कुर्सी पर बैठी हैं। कुर्सी फूलों के गुच्छों से सजी हुई दिख रही है। तनुष्का तमिल महिलाओं की तरह साड़ी पहने हुई हैं, लेकिन उनका एक पैर दिख रहा है। पारंपरिक कपड़ों में पैर दिखने की बात पर ही लोगों की नाराजगी है।

सोशल मीडिया पर लोग लगातार पोस्ट और कमेंट के जरिए इस तस्वीर को भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश बता रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि किसी देश की कोई मैगजीन कला के नाम पर हमारी संस्कृति पर हमला करती है, तो यह गलत है।

इनमें से एक यूजर का कहना है कि यह तस्वीर महिलाओं को लेकर उनकी मानसिकता को दिखाती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, यह हमारी संस्कृति के मजाक उड़ाने का एक तरीका है।

वहीं कुछ लोगों ने इसका समर्थन भी किया है। एक यूजर ने लिखा, मैं तमिल हूं, और एक क्रिएटिव व्यक्ति होने के नाते मैं इस कॉन्सेप्ट को पसंद करता हूं, इस तस्वीर को बेहद उम्दा तरीके से खींचा और तैयार किया गया है।

वहीं, मैगजीन का कहना है कि इस बार के एडिशन की थीम है, ‘बी बोल्ड, बी द चेंज’। मैगजीन के संपादकों के मुताबिक यह तस्वीर इस थीम पर सटीक बैठती है। संपादकों का कहना है कि ये अच्छी बात है कि मैगजीन ने एक मुद्दे पर बहस शुरू कर दी है। फेसबुक पर इस पत्रिका की टीम का कहना है, 'यह कवर सुंदरता और तमिल संस्कृति से अधिक है। यह न केवल कला है, यह नारीवाद की अभिव्यक्ति है।'

मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago