होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
'Top Story’ का दावा, बीजेपी के सीएम कैंडिडेट होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य
'Top Story’ का दावा, बीजेपी के सीएम कैंडिडेट होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मायावती पर टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इसके बाद सत्ता के गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अब कौन सी पार्टी जॉइन करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो
9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मायावती पर टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इसके बाद सत्ता के गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अब कौन सी पार्टी जॉइन करेंगे।
वहीं अंग्रेजी दैनिक ‘टॉप स्टोरी’ ने दावा किया मौर्या बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं उन्हें अब बीजेपी की ओर से यूपी के विधानसभा चुनाव में सीएम पद का प्रत्याशी घोषित किया जा सकता ह और इन्हीं शर्तों के आधार पर ही उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को बाय-बाय बोल दिया है। अखबार के संपादक प्रवीण आत्रे की ये बाईलाइन स्टोरी आज चर्चा का विषय बनी है क्योंकि बीजेपी में बाहर से आने वाले नेता को सीएम पद देने की परंपरान है नहीं, पर किरण बेदी का मामला इससे उलट था लेकिन किरण बेदी किसी दूसरी पॉलिटिकल पार्टी से नहीं आई थीं।
‘टॉप स्टोरी’ की खबर के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले कुछ महीने से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के टच में थे। आखिर किन तथ्यों के आधार पर अंग्रेजी अखबार ये दावा कर रहा है, उसे जानने कि लिए नीचे स्टोरी पर क्लिक कीजिए:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स