होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सहारा मीडिया कर्मियों की लड़ाई में कूदे स्वामी अग्निवेश...
सहारा मीडिया कर्मियों की लड़ाई में कूदे स्वामी अग्निवेश...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सहारा मीडिया इन दिनों आर्थिक संकटों से जूझ रहा है। हाल ही में उसने अपना ब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दरअसल नोएडा के सेक्टर-11 स्थित राष्ट्रीय सहारा के मेन गेट पर बर्खास्त 25 मीडियाकर्मी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वामी अग्निवेश इस धरने को मोबाइल फोन से संबोधित किया। इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले को लेकर गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा है। अपने संबोधन में उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनके हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी।
स्वामी अग्निवेश ने 17 महीने का बकाया वेतन रहते हुए कर्मचारियों की बर्खास्तगी को अपराध करार दिया है। उन्होंने कहा कि नोएडा जैसे शहर में कोई संस्था इस हद तक कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है, जोकि शर्मनाक है। स्वामी अग्निवेश ने लिखे पत्र में जिलाधिकारी से सहारा प्रबंधन के खिलाफ के कार्रवाई करने की मांग की है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स