होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज एंकर सुशांत सिन्हा ने ‘इंडिया न्यूज’ को बोला 'बाय', नई पारी की शुरुआत
न्यूज एंकर सुशांत सिन्हा ने ‘इंडिया न्यूज’ को बोला 'बाय', नई पारी की शुरुआत
इंडिया न्यूज के एंकर सुशांत सिन्हा के बारे में खबर है कि उन्होंने संस्थान को अलविदा कह दिया है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
इंडिया न्यूज के एंकर सुशांत सिन्हा के बारे में खबर है कि उन्होंने संस्थान को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी का आगाज अब इंडिया टीवी के साथ किया है। यहां उन्होंने बतौर एग्जीक्यूटिव एडिटर जॉइन किया है। अक्टूबर 2016 में इंडिया न्यूज से जुड़ने वाले सुशांत फिलहाल वहां डिप्टी एडिटर व सीनियर एंकर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इंडिया न्यूज के साथ करीब ढाई साल की पारी खेलने वाले सुशांत इससे पहले ‘एनडीटीवी इंडिया’ का हिस्सा रहे हैं। वहां उन्होंने पांच साल की लंबी पारी खेली थी।। नवंबर, 2011 में सुशांत एनडीटीवी के साथ जुड़े और फिलहाल असोसिएट एडिटर के साथ-साथ न्यूज एंकरिंग की जिम्मेदारी संभालते थे।
इससे पहले अप्रैल, 2011 से नवंबर, 2011 तक न्यूज24 के साथ बतौर असोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर रहे और इसके अतिरिक्त एंकरिंग की भी जिम्मेदारी संभालते थे। न्यूज24 से पहले वे लाइव इंडिया के साथ लगभग 6 सालों तक काम कर चुके हैं।
अहम पद की जिम्मेदारी भरी इस नई पारी के लिए उन्हें समाचार4मीडिया की ओर से शुभकामनाएं...
टैग्स इंडिया न्यूज इंडिया टीवी सुशांत सिन्हा