होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / THE HINDU में होगा बदलाव, नियुक्त हुए नए एडिटर

THE HINDU में होगा बदलाव, नियुक्त हुए नए एडिटर

‘द हिन्दू पब्लिशिंग ग्रुप’ (The Hindu Publishing Group) ने अपने प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्दू’...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘द हिन्दू पब्लिशिंग ग्रुप’ (The HinduPublishing Group) ने अपने प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्दू’ (THE HINDU) के नए एडिटर की तलाश पूरी कर ली है। ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नए एडिटर के रूप में सुरेश नमबाथ के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है।

ग्रुप की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नमबाथ वर्तमान एडिटर मुकुंद पद्मनाभन की जगह लेंगे, जो मार्च 2016 से इस पद पर काम कर रहे हैं। नमबाथ का कार्यकाल एक मार्च 2019 से शुरू होगा। 51 वर्षीय सुरेश नमबाथ इस अखबार से 22 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

बयान में कहा गया है, ‘पिछले 22 सालों से नमबाथ एक प्रभावशाली अखबार लाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने खबरों और साथ ही संपादकीय एवं विचार पक्षों को लेकर समन्वय एवं नेतृत्व संबंधी भूमिका निभाई है।’

नमबाथ ने ‘द हिन्दू’ को वर्ष 1996 में बतौर प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट जॉइन किया था। यहां वह तमिलनाडु की राजनीति को कवर करते थे। उन्होंने जुलाई 2006 और फरवरी 2006 के बीच तमिलनाडु के ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। इसके बाद वर्ष 2014 में उन्हें प्रमोट कर सीनियर एसोसिएट एडिटर बना दिया गया। अक्टूबर 2015 से वह अखबार के नेशनल एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एडिटर की अनुपस्थिति में उनका कार्यभार संभालते हैं।

ग्रुप ने कहा, ‘द हिंदू प्रकाशन समूह के निदेशकों का बोर्ड नमबाथ की नेतृत्व क्षमताओं खासकर उनकी ईमानदारी, तीक्ष्ण राजनीतिक नजरिये और बहुपक्षीय पत्रकारीय अनुभव को ध्यान में रखते हुए मानता है कि वह द हिंदू को संपादकीय रूप से एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने के लिहाज से सबसे उपयुक्त हैं। बोर्ड नमबाथ को शुभकामनाएं देता है।’


टैग्स द हिन्दू
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

9 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

12 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

12 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

20 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

12 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

19 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

9 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

19 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

20 hours ago