होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस मैगजीन की असोसिएट एडिटर बनीं सुप्रिया अग्रवाल

...इस मैगजीन की असोसिएट एडिटर बनीं सुप्रिया अग्रवाल

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘द हमिंग नोट्स डॉट कॉम’ (www.thehummingnotes.com) की फाउंडर व एडिटर सुप्रिया अग्रवाल अब ‘फ्यूजियन लाइफ’ (Fusion Life) मैगजीन के साथ भी जुड़ गईं हैं। उन्होंने बतौर असोसिएट एडिटर य

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

‘द हमिंग नोट्स डॉट कॉम’ (www.thehummingnotes.com) की फाउंडर व एडिटर सुप्रिया अग्रवाल अब ‘फ्यूजियन लाइफ’ (Fusion Life) मैगजीन के साथ भी जुड़ गईं हैं। उन्होंने बतौर असोसिएट एडिटर यह मैगजीन जॉइन की है। उन पर एडिटोरियल कंटेंट सहित मैगजीन की पूरी जिम्मेदारी है। बता दें कि वह इसके साथ ही ‘द हमिंग नोट्स डॉट कॉम’ के लिए भी काम करती रहेंगी।

‘द हमिंग नोट्स डॉट कॉम’ (www.thehummingnotes.com) की शुरुआत उन्होंने दिसंबर, 2015 में की थी, जोकि एक लाइफस्टाइल वेबसाइट है, जो यात्रा, संस्कृति, विरासत, खाद्य और पेय पदार्थ, कल्याण और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित है।

वे इससे पहले मैक्सपोजर मीडिया ग्रुप (Maxposure Media Group) में फीचर एडिटर थीं, जहां उन्होंने अप्रैल, 2014 से दिसंबर, 2015 तक काम किया, जबकि इसके पहले वे वीके गोपाल पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड (VK Global Publications Private Limited) में असोसिएट एडिटर थीं, जहां वे जनवरी, 2013 से मई 2013 तक रहीं।

दिसंबर, 2010 से अप्रैल 2012 तक वे ‘ब्यूरोक्रेसी टुडे’ (Bureaucracy Today) की कॉरेस्पोंडेंट थीं। वे इंडिया न्यूज चैनल के न्यूजपोर्टल (Itvnewsindia.com) में भी सब-एडिटर के रूप में काम कर चुकी हैं। यहां वे जुलाई, 2010 से नवंबर 2010 तक रहीं। यहां वे एक प्रडक्शन हाउस कंपनी Vibrrant PR से आईं थीं, जहां वे सितंबर 2008 से दिसंबर 2009 तक रहीं।

सुप्रिया ने कई प्रतिष्ठित मैगजीनों के लिए फीचर राइटिंग भी की है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

6 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

7 hours ago