होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर्स को मिली राहत...
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर्स को मिली राहत...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सुप्रीम कोर्ट स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर्स को एक बड़ी राहत मिली है। दरअसल कोर्ट ने लोढ़ा समिति की एक सिफारिश छोड़कर बाकी सारी सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। लेकिन जिस सिफारिश को मंजूर नहीं किया गया उसमें भा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सुप्रीम कोर्ट स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर्स को एक बड़ी राहत मिली है। दरअसल कोर्ट ने लोढ़ा समिति की एक सिफारिश छोड़कर बाकी सारी सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है।
लेकिन जिस सिफारिश को मंजूर नहीं किया गया उसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को प्रसारण अधिकार करार को संशोधित कर यह सुनिश्चित करना था कि विज्ञापन केवल लंच के समय ही प्रसारित किए जाएं न कि हर ओवर के बाद।
दरअसल कहा जा रहा था कि इस सिफारिश को स्वीकार करने से स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर्स का बिजनेस मॉडल पूरी तरह से बिगड़ जाता क्योंकि उनकी आय का बड़ा हिस्सा विज्ञापन से ही आता है।
दरअसल, लोढा कमेटी चाहती है सिर्फ मैच के दौरान टीवी पर विज्ञापन हर ओवर के बाद नहीं आएं बल्कि लंच के समय ही प्रसारित किए जाएं। पैनल ने यह भी सिफारिश की है कि प्रसारण के दौरान स्क्रीन का पूरा हिस्सा खेल के लिए ही समर्पित रहे, सिवाय स्पॉन्सर के एक छोटे से लोगो या साइन को छोड़कर।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स