होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस बड़े पद पर कार्यरत सुमित सिंघल ने NDTV को कहा अलविदा

...इस बड़े पद पर कार्यरत सुमित सिंघल ने NDTV को कहा अलविदा

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">नए साल की शुरुआत शायद 'एनडीटीवी' (NDTV) के लिए अच्छी नहीं रही। दरअसल इसकी वजह है चैनल से जाने-माने लोगों का जाना। बरखा दत्त के अलग होने के बाद अब ये खबर सामने आई है कि वाइस प्रेजिडेंट (Planning and Strategy) सुमित सिंघल ने भी कंपनी को अलविद

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

नए साल की शुरुआत शायद 'एनडीटीवी' (NDTV) के लिए अच्छी नहीं रही। दरअसल इसकी वजह है चैनल से जाने-माने लोगों का जाना। बरखा दत्त के अलग होने के बाद अब ये खबर सामने आई है कि वाइस प्रेजिडेंट (Planning and Strategy) सुमित सिंघल ने भी कंपनी को अलविदा कह दिया है। वे पिछले 8 सालों से एनडीटीवी के साथ थे। हालांकि 13 जनवरी यहां उनका आखिरी दिन था, लेकिन खबर की जानकारी अब मिल सकी है।

अपनी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media.com) से इस बात की पुष्टि खुद सिंघल ने की। उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया, ‘मैं इस समय बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता हूं, लेकिन धीरे-धीरे, मैं अपना खुद का कुछ शुरू करना चाहता हूं। किस क्षेत्र में वे अपना बिजनेस शुरू करेंगे इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि देश में न्यूज एजेंसी की बहुत ज्यादा कमी है। इसलिए ज्यादातर संभावना है कि इसी में काम किया जाए, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।’

एनडीटीवी जुड़ने से पहले, वे ‘इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज’ (International school of Media Studies) में  अगस्त, 2007 से सितंबर, 2008 तक के डीन व हेड (Training) थे। वे ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ (Voice of India) न्यूज चैनल की लॉन्चिंग टीम में भी थे।

इसके अतिरिक्त उनका योगदान अगस्त, 2005 में टीवी टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट को भी लॉन्च कराने में रहा। उन्होंने न्यूज चैनल में रहते हुए मीडिया इंस्टीट्यूट के पूरे कामकाज की जिम्मेदारी संभाली। साथ ही साथ उन्होंने ‘दिल्ली आजतक’ और ‘तेज’ न्यूज चैनल को लॉन्च कराने में अपना सहयोग दिया। 2008 में सिंघल ने ‘एनडीटीवी मीडिया इंस्टीट्यूट’ (NDTV Media Institute) को भी लॉन्च कराया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

3 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

4 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

5 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

5 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 hours ago