होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee मीडिया में बढ़ा सुधीर चौधरी का कद, मिली अब ये अतिरिक्त जिम्मेदारी...
Zee मीडिया में बढ़ा सुधीर चौधरी का कद, मिली अब ये अतिरिक्त जिम्मेदारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी मीडिया कॉर्पोरेशन में अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘WION’ और दैनिक अखबार ‘डीएनए’ (DNA) के एडिटर-इन-चीफ रोहित गांधी के इस्तीफा देने के बाद अब खबर है कि इस पद की जिम्मेदारी जी न्यू
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जी मीडिया कॉर्पोरेशन में अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘WION’ और दैनिक अखबार ‘डीएनए’ (DNA) के एडिटर-इन-चीफ रोहित गांधी के इस्तीफा देने के बाद अब खबर है कि इस पद की जिम्मेदारी जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी के कंधों पर डाली गई है। वे जी न्यूज के एडिटर के अलावा अब ‘डीएनए’ (DNA) और ‘WION’ के अंतरिम (interim) एडिटर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
सुधीर चौधरी 1990 से टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री के साथ काम कर रहे हैं। अंग्रेजी पत्रकारिता से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। वे शुरुआत में एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के साथ जुड़े थे। 1993 में वे जी न्यूज के साथ जुड़ गए थे। इस दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध और संसद हमले की कवरेज भी की। तकरीबन एक दशक तक वे जी न्यूज से जुड़े रहे। साल 2003 में वे जी न्यूज छोड़कर सहारा समय चले गए और इस नेशनल चैनल की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। इसके बाद वे कुछ समय के लिए उन्होंने इंडिया टीवी के साथ बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर काम किया। इस दौरान उन्होंने रजत शर्मा के साथ प्राइम टाइम एंकरिंग भी की।
इसके बाद सुधीर चौधरी ने साल 2007 में जनमत न्यूज चैनल जॉइन किया। उनके ही नेतृत्व में यह चैनल बाद में ‘लाइव इंडिया’ नाम से रीलॉन्च किया गया। वे इस चैनल के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ थे। वे साल 2012 में एक बार फिर जी न्यूज का हिस्सा बने और एडिटर की जिम्मेदारी संभाली। वे लोकप्रिय प्राइम टाइम शो DNA को होस्ट करते हैं। बार्क रेटिंग्स में ये शो प्राइम टाइम का नंबर 1 शो रहता है।
साल 2013 में सुधीर चौधरी को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स