होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...जब बड़ी ही अजीबोगरीब मुसीबत में फंसे Zee न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी

...जब बड़ी ही अजीबोगरीब मुसीबत में फंसे Zee न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी

समाचार4मीडिया ब्यूरो।। जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी तब एक बड़ी ही अजीबोगरीब मुसीबत में फंस गए, जब उनके पर्सनल नंबर पर एक खबर चलाने का दबाव बनाया जाने लगा। दरअसल यह खबर सोशल मीडिया ट्रेड के नाम पर 6 लाख से ज्यादा लोगों से 37 अरब रुपए की ठगी करने वाले अनुभव मित्तल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी तब एक बड़ी ही अजीबोगरीब मुसीबत में फंस गए, जब उनके पर्सनल नंबर पर एक खबर चलाने का दबाव बनाया जाने लगा। दरअसल यह खबर सोशल मीडिया ट्रेड के नाम पर 6 लाख से ज्यादा लोगों से 37 अरब रुपए की ठगी करने वाले अनुभव मित्तल को लेकर थी।

सुधीर चौधरी ने अपने फेसबुक वॉल के जरिए कहा कि उनका फोन अचानक से शनिवार की रात से लगातार बजने लगा और अगले दिन तक एक भी क्षण के लिए बंद नहीं हुआ। इस दौरान उनके पास तमाम तरह के मैसेजेस भी आए हैं। उन्होंने बताया उनके पास जितनी भी कॉल्स आईं हैं वे सब प्रीपेड नंबर से थीं और उन सभी कॉल्स और मैसेजेस के जरिए मुझ पर एब्लेज ऑनलाइन घोटाले के आरोपी अनुभव मित्तल के फेवर में खबर चलाने का दबाब बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए मैंने मोबाइल को स्विचऑफ भी कर दिया था, लेकिन जैसे ही मैंने फोन स्विचऑन किया बल्क में कॉल्स और मैसेजेस ऑने शुरू हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे अपने करियर में पहले भी हाई और पॉवरफुल लोगों के खिलाफ विभिन्न तरह की खबरें चलाने पर कॉल्स और मैसेजेस आए हैं, लेकिन मैंने कभी भी फोन पर नॉन स्टॉप ट्रॉलिंग का सामना नहीं किया।

हालांकि इसके बाद इस मामले में सुधीर चौधरी ने यूपी पुलिस से मदद मांगी है। वहीं यूपी पुलिस ने तुरंत ही इस मामले में संज्ञान लिया और वो सारे नंबर देने को कहा है जिससे उन्हें फोन कॉल्स, मैसेज और वॉट्सऐप आ रहे हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

15 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

15 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

15 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

15 hours ago