होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आतंकी मसूद अजहर के आर्टिकल पर सुधीर चौधरी ने कुछ यूं किया पलटवार
आतंकी मसूद अजहर के आर्टिकल पर सुधीर चौधरी ने कुछ यूं किया पलटवार
क्या आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और उसका सरगना मौलाना मसूद अजहर ‘ज़ी न्यूज़’ और खासकर सुधीर चौधरी के शो...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
क्या आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और उसका सरगना मौलाना मसूद अजहर ‘ज़ी न्यूज़’ और खासकर सुधीर चौधरी के शो ‘डीएनए’ से तिलमिला गया है? जैश के मुखपत्र ‘अल कलाम’ में प्रकाशित संपादकीय को देखकर तो कम से कम यही कहा जा सकता है। ‘अल कलाम’ एक ऑनलाइन मैगज़ीन है और मसूद इसके लिए अब तक करीब 250 लेख लिख चुका है। भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के ठीक बाद 'भारतीय मीडिया का नकारात्मक और निंदनीय रूप’ शीर्षक तले लिखे संपादकीय में मसूद अजहर ने ‘ज़ी न्यूज़’ का जिक्र किया है। इतना ही नहीं, उसने भारतीय मीडिया को झूठा और हमारे नेताओं को धोखेबाज बताया है।
पुलवामा हमले पर ‘जी न्यूज’ की राष्ट्रएवादी रिपोर्टिंग से जैश की इस बौखलाहट को चैनल सकारात्मक रूप से देख रहा है। संपादक सुधीर चौधरी ने इस संबंध में अपने ट्वीट में कहा है ‘ज़ी न्यूज़ की #OnAirStrike अपने निशाने पर है। हमारे #DNA Bomb से मसूद अज़हर ऐसा घायल हुआ कि जैश के मुखपत्र अल कलाम में ZEE के बारे में संपादकीय लिख रहा है। शब्दों के SpiceBomb कई बार ज़्यादा दर्द देते हैं। मसूद अज़हर से पूछो’।
.@ZeeNews की #OnAirStrike अपने निशाने पर है।हमारे #DNA Bomb से मसूद अज़हर ऐसा घायल हुआ कि जैश के मुखपत्र अल कलाम में ZEE के बारे में सम्पादकीय लिख रहा है।शब्दों के SpiceBomb कई बार ज़्यादा दर्द देते हैं।मसूद अज़हर से पूछो। https://t.co/HMoQVkcLV5
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) March 13, 2019
गौरतलब है कि ‘ज़ी न्यूज़’ राष्ट्रवादी रिपोर्टिंग के लिए पहचाना जाता है। पुलवामा हमले के बाद से सुधीर चौधरी अपने शो ‘डीएनए’ में पाकिस्तान और उसकी नापाक हरकतों का मुद्दा उठाते आये हैं। जिस तरह से जैश-ए-मोहम्मद ने ‘अल कलाम’ में ‘ज़ी न्यूज़’ और सुधीर चौधरी का जिक्र किया है, उससे साफ़ होता है कि पाकिस्तान में भी उन्हें काफी देखा जाता है।
मसूद अजहर ने अपने संपादकीय में लिखा है ‘पुलवामा हमले के बाद भारतीय मीडिया ने पाक के खिलाफ माहौल बनाया है। भारतीय मीडिया झूठ के सहारे इस मामले को हवा दे रहा है और नौबत यहां तक आ गई है कि वहां की जनता उसे सच मान लेती है। इसलिए भारत के मशहूर चैनल ‘ज़ी न्यूज़’ के प्रोग्राम ‘डीएनए’ के एंकर सुधीर चौधरी कहते हैं कि बांग्लादेश को तोड़ने के पीछे भारत का हाथ था। बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने में भारत शामिल है। भारतीय हुकूमत फौज को पाकिस्तान में अपनी कार्रवाई तेज कर देनी चाहिए ताकि पाकिस्तान के टुकड़े हो जाएं। सिर्फ यही नहीं, बल्कि अपने प्राइम टाइम प्रोगाम में वह इस बात पर जोर देते रहे हैं कि पाकिस्तान पर हमला कर दिया जाए और जंग ही एकमात्र रास्ता है।’
मसूद ने आगे लिखा है, ‘इस स्थिति में जबकि भारत की दुनिया भर में रुसवाई हुई है, फिर भी भारतीय मीडिया को किसी भी अच्छे व्यवहार के लिए नहीं कहा गया। इससे साफ हो गया है कि भारतीय हुकूमत हो या मीडिया, वे अपने तय एजेंडे के लिए किसी भी सार्थक कदम की पहल नहीं करते और न ही इस दिशा में आगे बढ़ते हुए दिखते हैं। भारतीय मीडिया का यह किरदार पत्रकारिता के नाम पर काला धब्बा है।’
सुधीर चौधरी ने अपने इस विडियो के जरिये पूरे मामले की जानकारी दी है-
#DNA: Why JeM chief Masood Azhar is so scared of ZEE News? @sudhirchaudhary pic.twitter.com/HqaEYyN8l5
— Zee News (@ZeeNews) March 13, 2019
टैग्स सुधीर चौधरी पुलवामा हमला एयर स्ट्राइक बालाकोट