होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया मुगल डॉ. सुभाष चंद्रा का कांग्रेस पर जवाबी हमला, कहा- हार की बौखलाहट में दर्ज कराई शिकायत

मीडिया मुगल डॉ. सुभाष चंद्रा का कांग्रेस पर जवाबी हमला, कहा- हार की बौखलाहट में दर्ज कराई शिकायत

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हाल ही में हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले मीडिया मुगल सुभाष चंद्रा ने कांग्रेस और आर.के. आनंद पर उनके खिलाफ एक तुच्छ शिकायत दर्ज कराने का आरोप लगाया है। चंद्रा ने कहा कि मीडिया की रिपोर्ट्स के माध्यम से मुझे जानकारी मिली है कि आर.के. आनंद और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यसभा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हाल ही में हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले मीडिया मुगल सुभाष चंद्रा ने कांग्रेस और आर.के. आनंद पर उनके खिलाफ एक तुच्छ शिकायत दर्ज कराने का आरोप लगाया है। चंद्रा ने कहा कि मीडिया की रिपोर्ट्स के माध्यम से मुझे जानकारी मिली है कि आर.के. आनंद और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यसभा चुनाव में वोट का निशान लगाने के लिए कथित तौर पर कलम बदले जाने को लेकर उनके खिलाफ एक तुच्छ शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन मैं यह साफ करना चाहूंगा कि ये शिकायतें न केवल गैर कानूनी और बेबुनियाद है बल्कि उनकी हार की बौखलाहट है। चंद्रा ने कहा कि दिल्ली में निर्वाचन आयोग ने पूरी चुनाव प्रक्रिया की पुन: जांच की और उसके बाद परिणाम घोषित किया। चुनाव के ठीक अगले दिन से ही कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था जो यह साबित करता है कि उनके पास मेरे खिलाफ आरोपों के कोई सबूत नहीं हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता आर के आनंद को मैदान में उतारने के लिए कांग्रेस और इनेलो के बीच मतभेद होने की बात कही। चंद्रा का भाजपा ने समर्थन किया, जबकि आनंद को कांग्रेस और इनेलो समर्थन कर रही थी। उन्होंने कहा कि 13 जून को एक बार फिर मुझ पर यह आरोप लगाया गया कि कि मैंने चुनाव में इस्तेमाल किए जाने वाला पेन बदल कर धांधली करने की कोशिश की, लेकिन यह बात रिकॉर्ड है कि सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी थी और किसी को इस बात का अहसास तक नहीं था कि मतों की गिनती के दौरान कांग्रेस के कई वोट रद्द हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि 31 मई के पहले तक इनेलो ने ये साफ किया था कि वह अपने प्रत्याशी के लिए कांग्रेस का समर्थन नहीं लेगी। 1 से 10 जून के बीच ऐसी मीडिया रिपोर्टस आईं जिनमें कांग्रेस ने आनंद से दूरी बनाई। इनेलो नेता अभय चौटाला ने यहां तक कहा कि अगर कांग्रेस आनंद का समर्थन करती है तो इससे उनकी पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 10 जून को अचानक आनंद ने अपनी इच्छा इनेलो से हटाकर कांग्रेस में जताई और कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों का समर्थन करेंगे। इनेलो और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर भाजपा से सांठगांठ करने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बैंगनी स्केच पेन से मत पत्र पर वोट का निशान लगाने के स्पष्ट निर्देश के बावजूद कुछ विधायकों ने होशोहवास में और जानबूझ कर गलत तरीके से अपने वोट दिए जिससे वोट रद्द हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इनेलो द्वारा चुनाव से पूर्व आनंद के पक्ष में मतदान करने के लिए व्हिप जारी करना एक अपराध है और भारतीय दंड संहिता की धारा 171 के तहत दंडनीय अपराध है। जानिए क्या है पूरा मामला 11 जून को राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में गलत पेन से वोट डालने के कारण 13 वोट रद्द हो गए थे। इनेलो कांग्रेस के कुल 37 वोटों का समर्थन होने पर भी एडवोकेट आर.के. आनंद हार गए थे। उन्हें कुल 21 वैलिड वोट मिले थे। जबकि भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा को 15 वोट मिले थे, लेकिन वह दूसरी वरीयता के वोटों की वजह से विजयी रहे। इस मामले में कांग्रेस और इनेलो ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष और अधिकारियों की मिलीभगत से पैन की स्याही का खेल रचा गया। इसके बाद 13 जून को आर.के. आनंद, कांग्रेस नेता अशोक तंवर और कांग्रेस नेता बी.के. हरिप्रसाद ने चुनाव आयोग को दिल्ली में इसकी शिकायत दी। शिकायत के बाद चुनाव आयोग हरकत में आया और आयोग की एक टीम दिल्ली से चंडीगढ़ विधानसभा जांच के लिए पहुंची। इस पूरे घटनाक्रम के बाद, 16 जून को चुनाव आयोग ने तीनों प्रत्याशियों को चुनाव की पूरी विडियो दिखाने का फैसला कर इन्हें बुलाया, लेकिन भाजपा प्रत्याशियों ने कृषि मंत्री ओपी धनखड़ को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेज दिया था। धनखड़ का कहना है कि विडियो में कहीं भी भाजपा पर लगाए जा रहे आरोप साबित नहीं हो रहे।   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।      


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

11 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

11 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

12 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

14 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

18 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

34 minutes ago

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

22 minutes ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

14 hours ago

T20 वर्ल्ड कप से 1500 करोड़ का ऐड रेवेन्यू, इन मैचों से हुई सबसे ज्यादा कमाई

ICC Men's T20 वर्ल्ड कप के टीवी और डिजिटल प्रसारण से लगभग 1500 करोड़ रुपये की विज्ञापन कमाई हुई है।

9 minutes ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

22 hours ago