होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यूपी का 'ईमानदार' पत्रकार कैसे लेता है विज्ञापन में 30 % कट, पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार नदीम की ये पोस्ट

यूपी का 'ईमानदार' पत्रकार कैसे लेता है विज्ञापन में 30 % कट, पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार नदीम की ये पोस्ट

देश के सबसे बड़े सूब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लंबे समय तक देश के बडे अखबार दैनिक जागरण के पॉलिटिकल ब्यूरो की कमान संभालने वाले वरिष्ठ पत्रकार नदीम आजकल दिल्ली में नवभारत टाइम्स के पॉलिटिकल एड़िटर है। उन्होंने अपनी एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया है कि कैसे आजकल यूपी सरकार के विज्ञापन दिलाने के नाम पर मुख्यमंत्री अखिलेख यादव के मुंहलगा एक प

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

देश के सबसे बड़े सूब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लंबे समय तक देश के बडे अखबार दैनिक जागरण के पॉलिटिकल ब्यूरो की कमान संभालने वाले वरिष्ठ पत्रकार नदीम आजकल दिल्ली में नवभारत टाइम्स के पॉलिटिकल एड़िटर है। उन्होंने अपनी एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया है कि कैसे आजकल यूपी सरकार के विज्ञापन दिलाने के नाम पर मुख्यमंत्री अखिलेख यादव के मुंहलगा एक पत्रकार खूब कमीशनखोरी कर रहा है। आप उनकी पूरी पोस्ट नीचे पढ़ सकते हैं... Nadeem Nadeem 16 hrs • ईमानदारी की जैकेट में बेईमीनी की जेब लिखना नहीं चाह रहा था। अपनी ही ‘बिरादरी’ का मामला है, इसलिए दुविधा में था लिखा जाए या नहीं लेकिन उबाल मन में बार-बार इसलिए आ रहा था कि अगर किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में कुछ पता चले जो खुले तौर पर 'धंधे-पानी' के खेल में हो और वह खुद भी कुछ न छुपाता हो तो उसके बारे में मिली कोई जानकारी न आश्चर्य पैदा करती है और न ही कोई गिला शिकवा। लेकिन अगर यही जानकारी ऐसे शख्स के बारे में हो जो जो ऊपर से ईमानदारी की जैकेट पहने हो लेकिन अंदर बेईमानी की जेब लगाए हो तब गुस्सा आना लाजिमी हो जाता है। घटनाक्रम कुछ यूं हैं कि दूसरे राज्य से निकलने वाले एक मंझाले दर्जे के अखबार के प्रबंधतंत्र ने मेरे एक दिल्ली के मित्र के माध्यम से मुझसे सम्पर्क किया। वह बस मेरी इतनी मदद चाह रहे थे कि उनके अखबार को यूपी सरकार से विज्ञापन का जो आरओ मिला है, वह सही है या नहीं? मुझे अजीब सा लगा। मैंने पूछा कि यूपी सरकार अगर विज्ञापन छापने के लिए आरओ दे रही है तो वह फर्जी कैसे होगा? उन्होंने बताया कि उनका सीधे यूपी सरकार से कोई सम्पर्क नहीं है, वह विज्ञापन एक शख्स के जरिए लेते हैं। अकेले वह ऐसा नहीं करते हैं बल्कि उनके राज्य के और कई अखबार वाले भी ऐसा करते हैं। मैंने बात बात में पूछ लिया कि वह आदमी आरओ देने के लिए कितना लेता है तो उन्होंने कहा कि दस लाख का यह आर्डर है, तीन लाख उसको पहले दे दिये थे तब उसने दिया था। 30 परसेंट एडवांस का उसका खुला रेट है। मैंने कहा कि यह आदमी फार्ड होगा, तम लोगों को ठग कर निकल गया तो उसने कहा कि ऐसा नहीं है हम लोग उसी के जरिए विज्ञापन लेते हैं। वह अपना कट पहले लेता है। हमने कहा कि फिर इस बार शक कहां पैदा हुआ तो वह बोला कि हमने विज्ञापन छाप तो दिया लेकिन पेमेंट नहीं आ रहा है। मैंने कहा कि फिर उस आदमी को फोन करो तो उन्होंने बताया कि वह फोन ही नहीं उठा रहा है पिछले कई हफ्तों से। मैंने कहा कि उस आदमी का नाम बताओ मैं अपने लखनऊ में बैठे क्राइम रिपोटर्स अंकुर या ज्ञानू को देता हूं, इस आदमी का सारा बैक ग्राऊंड सामने आ जाएगा तब वह बोले कि वह क्रिमनल नहीं, वह तो पत्रकार हैं, उनका खुद का भी अखबार है। फिर उन्होंने उनका नाम बताया। सच में उनका खुद का अखबार है। वह ईमानदारी का इतना जबरदस्त ढिढोरा पीटते हैं कि लगता है कि जिस रोज उनका अखबार बंद हो जाएगा निष्पक्ष पत्रकारिता अतीत का हिस्सा हो जाएगी। हर रोज किसी न किसी से उसकी ईमानदारी का प्रमाण मांगते ही रहते हैं और एक प्रचार(दुष्प्रचार) यह भी कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वह बिल्कुल खासुलखास हैं। दोनों लोग एक ही चारपाई पर बैठकर खाना खाते हैं। नाम मत पूछियेगा उस पत्रकार का, दिमाग पर जोर डाल कर सोचिएगा तो खुद ही जेहन में नाम आ जाएगा। मैं उस पत्रकार का तो कुछ नहीं कर सकता बस मैंने यह जरूर ठान लिया कि यूपी के मुख्यमंत्री से मेरी जब भी मुलाकात होगी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक मैं उनसे यह सवाल जरूर पूछूंगा कि उनकी सरकार ने ऐसा कौन सा सिस्टम विकसित कर दिया है कि कोई एक अकेला बंदा 30 परसेंट कट पर राज्य सरकार के विज्ञापन बांटने की हैसियत में आ गया हो?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

1 hour ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

5 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

10 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

10 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

1 hour ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

9 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

10 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

10 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

5 hours ago