होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, इस हफ्ते किस चैनल को दर्शकों ने किया सबसे ज्यादा पसंद

जानें, इस हफ्ते किस चैनल को दर्शकों ने किया सबसे ज्यादा पसंद

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘बार्क’ (BARC) ने आठवें हफ्ते (18-24 फरवरी) की चैनलों की रेटिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार आठवें हफ्ते में ‘स्‍टार प्‍लस’ (Star Plus) 476 मिलियन इंप्रेशंस (million impressions) रेटिंग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘बार्क’ (BARC) ने आठवें हफ्ते (18-24 फरवरी) की चैनलों की रेटिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार आठवें हफ्ते में ‘स्‍टार प्‍लस’ (Star Plus) 476 मिलियन इंप्रेशंस (million impressions) रेटिंग के साथ शहरी क्षेत्रों (urban market) में नंबर वन की कुर्सी पर बना हुआ है। यही हाल ‘रिश्‍ते’ (Rishtey) का भी है जो 409 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग के साथ ग्रामीण क्षेत्रों (rural market) में टॉप पर बना हुआ है।

यदि दोनों क्षेत्रों को मिलाकर बात करें तो इसमें भी ‘स्‍टार प्‍लस’ 712 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग के साथ नंबर एक की कुर्सी पर काबिज है। इसके बाद 640 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग के साथ ‘कलर्स’ (Colors) दूसरे नंबर और 537 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग के साथ ‘रिश्‍ते’ तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का प्रदर्शन

‘स्टार प्लस’ को सातवें हफ्ते में जहां 459 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग मिली, वह आठवें हफ्ते में बढ़कर 476 मिलियन इंप्रेशंस गई और यह नंबर एक की कुर्सी पर बना हुआ है।

‘कलर्स’ भी दो नंबर की अपनी पुरानी स्थिति पर बना हुआ है। इस बार इसे 429 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग हासिल हुई, जबकि सातवें हफ्ते में यह संख्‍या 386 मिलियन इंप्रेशंस थी।

‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ भी पिछले हफते की तरह तीसरे नंबर पर बना रहा। सातवें हफ्ते में जहां इसकी रेटिंग 281 मिलियन इंप्रेशंस थी, वह आठवें हफ्ते में बढ़कर 324 मिलियन इंप्रेशंस हो गई।

इस बार ‘जीटीवी’ (Zee TV) की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है और यह चौथे पायदान पर पहुंच गया है। सातवें हफ्ते में जहां इसकी रेटिंग 245 मिलियन इंप्रेशंस थी, वह आठवें हफ्ते में बढ़कर 281 मिलियन इंप्रेशंस हो गइ्र है।

पिछली बार की तरह आठवें हफ्ते में भी ‘सोनी सब’ (Sony SAB) ने खुद को पांचवें स्‍थान पर रखा हुआ है। सातवें हफ्ते में 245 मिलियन इंप्रेशंस के मुकाबले आठवें हफ्ते में इसकी रेटिंग 269 मिलियन इंप्रेशंस हो गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का प्रदर्शन

आठवें हफ्ते में भी ‘रिश्ते’ का जलवा बरकरार रहा है और इसकी रेटिंग 409 मिलियन इंप्रेशंस हो गई है जबकि सातवें हफ्ते में यह रेटिंग 317 मिलियन इंप्रेशंस थी।

‘जी अनमोल’ (Zee Anmol) ने आठवें हफ्ते में भी दूसरे नंबर की पोजीशन बरकरार रखी है। आठवें हफ्ते में इसकी रेटिंग 400 मिलियन इंप्रेंशंस हो गई है जबकि सातवें हफ्ते की बात करें तो यह 313 मिलियन इंप्रेशंस थी।

‘सोनी पल’ (Sony Pal) सातवें हफ्ते के मुकाबले आठवें हफ्ते में एक पायदान ऊपर खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। सातवें हफ्ते में जहां इसकी रेटिंग 278 मिलियन इंप्रेशंस थी, वह आठवें हफ्ते में बढ़कर 373 मिलियन इंप्रेशंस हो गई है।

आठवें हफ्ते में ‘स्टार उत्सव’ (Star Utsav) की रेटिंग घटी है और यह चौथे पायदान पर पहुंच गया है। पिछले हफ्ते 294 मिलियन इंप्रेशंस के मुकाबले आठवें हफ्ते में इसकी रेटिंग 342 मिलियन इंप्रेशंस हो गई है।

वहीं ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) पिछले हफ्ते की तरह आठवें हफ्ते में भी पांचवें नंबर पर रहा। आठवें हफ्ते में इसकी रेटिंग 235 मिलियन इंप्रेशंस हो गई जबकि सातवें हफ्ते में यह रेटिंग 198 मिलियन इंप्रेशंस थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

4 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

4 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

4 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

4 hours ago