होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पुलवामा के शहीदों पर रिलीज ये विडियो देख हो जाती हैं आंखें नम
पुलवामा के शहीदों पर रिलीज ये विडियो देख हो जाती हैं आंखें नम
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पिछले दिनों आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सुरक्षा बलों के...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पिछले दिनों आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सुरक्षा बलों के 40 जवानों को ‘स्टार इंडिया’ (Star India) ने एक स्पेशल विडियो के जरिये श्रद्धांजलि दी है। यह विडियो काफी भावुक है और इसे स्टार इंडिया ने अपने पूरे नेटवर्क के साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रसारित किया है।
इस विडियो में उन सभी वीर शहीदों के नाम और फोटो दिए गए हैं, जिन्होंने इस आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई है, जबकि इसके बैकग्राउंड में लता मंगेशकर की आवाज में देशभक्ति गीत ‘ए मेरे वतन के लोगो’ को शामिल किया गया है।
इस विडियो के द्वारा व्युअर्स को शहीद जवानों के परिवार को सपोर्ट करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है। विडियो के अनुसार, ‘भारत के वीर’ (Bharat Ke Veer) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीधे आर्थिक मदद की जा सकती है।
‘स्टार इंडिया’ का यह विडियो आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स स्टार इंडिया शहीद श्रद्धांजलि पुलवामा सीआरपीएफ