होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सवाल पूछने पर इस खिलाड़ी को आया गुस्सा, तालाब में फेंक दिया रिपोर्टर का माइक
सवाल पूछने पर इस खिलाड़ी को आया गुस्सा, तालाब में फेंक दिया रिपोर्टर का माइक
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार विवादो में घिर गए हैं। दरअसल इस बार वह एक टीवी पत्रकार के साथ किए अपने दुर्व्यवहार को लेकर सुर्खियों में है। बुधवार को वह एक रिपोर्टर के सवाल पर इस कदर गुस्से में आ गए कि उन्होंने उसका माइक छीन कर तालाब में फेंक दिया। दरअसल, जब रोनाल्डो टीम मेंबर्स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार विवादो में घिर गए हैं। दरअसल इस बार वह एक टीवी पत्रकार के साथ किए अपने दुर्व्यवहार को लेकर सुर्खियों में है। बुधवार को वह एक रिपोर्टर के सवाल पर इस कदर गुस्से में आ गए कि उन्होंने उसका माइक छीन कर तालाब में फेंक दिया।
दरअसल, जब रोनाल्डो टीम मेंबर्स के साथ लियोन में टीम होटल के पास टहल रहे थे। इस बीच, पुर्तगाली टीवी चैनल ‘सीएमटीवी’ का एक रिपोर्टर रोनाल्डो के पास आकर सवाल पूछने लगा। उसने रोनाल्डो से पूछा, 'वे अभी तक टूर्नामेंट में पेनल्टी से गोल नहीं कर पा रहे हैं। क्या वे अगले मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं?'
रोनाल्डो फिलहाल बात करने के मूड में नहीं लग रहे थे और यह सवाल सुनकर वे गुस्से में गए और उन्होंने रिपोर्टर का माइक छीनकर तालाब में फेंक दिया और आगे बढ़ गए।
दरअसल, यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में पुर्तगाल का ग्रुप-एफ में अंतिम मुकाबला बुधवार को हंगरी से होगा और टूर्नामेंट में बने रहने के लिए टीम को इस मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी, क्योंकि खेले गए अब तक के मुकाबलों में पुर्तगाल ने एक भी जीत हासिल नहीं की है और रोनाल्डो टीम के लिए एक भी गोल नहीं दाग पाए हैं।
हालांकि मीडिया में यह कयास लगने लगे थे कि रोनाल्डो ने मेसी के शानदार प्रदर्शन करने की वजह से अपनी यह भड़ास निकाली है। लेकिन रोनाल्डो ने खुलासा किया कि उन्होंने मेसी की वजह से रिपोर्टर का माइक पानी में नहीं फेंका था, बल्कि वे तो रिपोर्टर के उस सवाल से नाराज थे, जिसमें रिपोर्टर ने उनसे पूछा था कि क्या वे हंगरी के खिलाफ मैच के लिए तैयार हैं?
गौरतलब है कि पुर्तगाली टीवी चैनल ‘सीएमटीवी’ से रोनाल्डो का पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने 2014 में इस चैनल पर प्राइवेसी में खलल डालने का आरोप लगाया था और यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। वे यह केस जीत गए थे। इसके बाद उन्होंने इस चैनल का बायकॉट कर दिया था।
यहां देखें विडियो :
टैग्स