होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, मीडिया को लेकर क्या है आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की राय
जानिए, मीडिया को लेकर क्या है आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की राय
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकारिता अगर सकारात्मक हो तो लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायी हो जाती है। यह कहना है आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का। बुधवार को भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए रविशंकर ने कहा कि मैं प्रजातंत
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकारिता अगर सकारात्मक हो तो लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायी हो जाती है। यह कहना है आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का। बुधवार को भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए रविशंकर ने कहा कि मैं प्रजातंत्र के चार स्तंभ- एक राजनीति, दूसरी पत्रकारिता, तीसरा बिजनेस व इंड्रस्ट्रीज और चौथी धार्मिक संस्थाओं को मानता हूं। इन चारों के साथ आने पर ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इसमें हम न्याय पालिका को भी साथ जोड़ सकते हैं, लेकिन न्याय पालिका जब आती है तब समाज में कुछ बिगड़ता है। इन चार स्तंभों में भारत की पत्रकारिता बहुत बाइब्रेंट है। भारत की पत्रकारिता बहुत स्वतंत्र है। इसी तरह हमारे भारत का धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र भी स्वतंत्र हैं।
उन्होंने यह भी माना कि इन चारों क्षेत्रों में अपवाद भी है। उन्होंने कहा कि हम नौतिकता से कहीं न कहीं फिसलते जा रहे हैं। नैतिकता में वापस कैसे आएं इसके लिए सबको मिलकर कुछ करना पड़ेगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों में इन चारों क्षेत्रों का सम्मान बरकरार बना रहे, क्योंकि अगर इनमें से एक भी टूट जाता है तो हमारा पूरी सिविलाइजेशन टूट जाती है। इसलिए इन चारों को शुद्ध व मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा कि आप देखेंगे हमारे पड़ोस में पाकिस्तान में धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में कंट्रोल नहीं है, इसलिए वहां आतंकवाद बढ़ गया है, और इसी की वजह से वहां पत्रकारिता के कोई मायने ही नहीं है। वहां बिजनेस और इंड्रस्ट्रीज गिर गई। हमारे देश में यह चारों मजबूत हैं, इसको और मजबूत कैसे बनाया जाए, यह सोचा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैं जहां तक समझता हूं कि पत्रकारिता अगर सकारात्मक हो तो लोगों को आगे बढऩे के लिए प्रेरणादायी हो जाती है। आज से 20 साल पहले कोई भी मीडिया हाउस सोशल पत्रकारिता में रुचि नहीं लेते थे। अभी आठ दस साल से सभी मीडिया हाउस कुछ न कुछ सामाजिक कार्य अपने हाथ में ले चुके हैं। यह अपने आप में एक महत्वपूर्ण बात है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स