होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार विवेक कुमार ने जर्मनी को कहा 'गुडबाय', अब ऑस्ट्रेलिया से शुरू की नई पारी

पत्रकार विवेक कुमार ने जर्मनी को कहा 'गुडबाय', अब ऑस्ट्रेलिया से शुरू की नई पारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के सज्जन पत्रकारों में शुमार होने वाले विवेक कुमार के बारे मे खबर है कि उन्होंने जर्मनी की मशहूर वेबसाइट डॉयचे वैले हिन्दी (Deutsche Welle Hindi) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यहा करीब दस महीने काम किया। मिली जानकारी के मुताबिक, विवेक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

देश के सज्जन पत्रकारों में शुमार होने वाले विवेक कुमार के बारे मे खबर है कि उन्होंने जर्मनी की मशहूर वेबसाइट डॉयचे वैले हिन्दी (Deutsche Welle Hindi) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यहा करीब दस महीने काम किया। मिली जानकारी के मुताबिक, विवेक अब ऑस्ट्रेलिया मूव कर गए हैं। प्रिंट और वेब जर्नलिज्म का अनुभव रखने वाले विवेक ने इस बार रेडियो की ओर कदम बढ़ाया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में sbs hindi जॉइन किया है। गौरतलब है कि 2016 में मई माह ने विवेक कुमार ने डॉयचे वैले हिन्दी (Deutsche Welle Hindi) के साथ काम करना शुरू कर दिया है। वे वहां मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट की पोस्ट पर जुड़े हैं। इस साइट के साथ ये उनकी तीसरी पारी है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 2006 में डायचे वैले के भारतीय कॉरेस्पॉन्डेंट के तौर पर की थी। वे डॉयचे वैले वेबसाइट में जुलाई 2010 से नवंबर 2011 तक वह फ्रीलॉन्स एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।

विवेक कुमार को ऑनलाइन, रेडियो, टीवी-प्रिंट पत्रकारिता और फिल्म मेकिंग का 11 साल का बड़ा अनुभव है।

इससे पहले युवा पत्रकार और निर्देशक विवेक कुमार ने नवभारतटाइम्स डॉट कॉम से इस्तीफा दे दिया था। तब वे यहां बतौर न्यूज एडिटर करीब बीस पत्रकारों की टीम का नेतृत्व कर रहे थे। विवेक कुमार नवभारतटाइम्स डॉट कॉम से वर्ष 2012 से जुड़े थे।

इससे पहले वे 2007-2012 में भी  नवभारतटाइम्स डॉट कॉम के साथ बतौर चीफ सब एडिटर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वह न्यूज मैगजीन ‘The Sunday Indian’ में भी काम कर चुके हैं। विवेक ने विडियो एडिटिंग में भी हाथ आजमाया हुआ है। वह पर्यावरण के मुद्दे पर ‘दूरदर्शन’ द्वारा चलाई गई टीवी सीरीज ‘Lakshya: Ek Living Planet’ के लिए विडियो पैकेज भी तैयार कर चुके हैं। वे टीवी चैनल सहारा समय के साथ भी काम कर चुके हैं। साथ ही नवभारत टाइम्स के प्रिंट एडिशन के लिए भी उन्होेंने रिपोर्टिंग भी की है।

हरियाणा में कैथल के मूल निवासी विवेक ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से स्नातक करने के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया और इसके बाद हिसार की गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से  मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन (MMC) की पढ़ाई की है।

विवेक की थिएटर में भी काफी दिलचस्पी है और कई डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाने के साथ-साथ उन्होंने कई नाटक भी लिखे हैं व उनके निर्देशक भी रहे हैं। होली काउ का गोबर और सांप जैसे उन्होंने अपने पत्रकारिता के कई साथियों के साथ अभिनय भी किया है, काफी लोकप्रिय रहे हैं।  विवेक को प्रतिष्ठित ‘राकेश मोहन अवॉर्ड्स’ सहित कई सम्मान भी मिल चुके हैं।

सौम्य स्वभाव के विवेक कुमार की विशेषता है कि वे अपने कलीग्स के बीच बेहद लोकप्रिय रहते हैं। दूसरों की हरसंभव मदद करने के स्वभाव के चलते विवेक कुमार के साथ काम करने वाले उनके कई साथी मानते हैं कि वे कई जटिल मुद्दों को बड़ी आसानी से सॉल्व कर देते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुकपेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

3 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

3 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

3 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

3 hours ago