होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या गलत खबर पर पत्रकार को मिल सकती है ऐसी सजा!

क्या गलत खबर पर पत्रकार को मिल सकती है ऐसी सजा!

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकार कई बार स्रोतों के आधार पर ऐसे दावे करता है, जो सच भी साबित होते हैं और गलत भी। लेकिन क्या हो जब किसी पत्रकार का किया दावा गलत साबित हो जाए, और उसे सजा के तौर पर कुछ ऐसा करने पड़ जाए, जिसकी कल्पना भी किसी ने न की हो। वैसे तो ज्यादातर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पत्रकार कई बार स्रोतों के आधार पर ऐसे दावे करता है, जो सच भी साबित होते हैं और गलत भी। लेकिन क्या हो जब किसी पत्रकार का किया दावा गलत साबित हो जाए, और उसे सजा के तौर पर कुछ ऐसा करने पड़ जाए, जिसकी कल्पना भी किसी ने न की हो। वैसे तो ज्यादातर मामले में खबर गलत होने पर पत्रकार से कोई सवाल-जवाब नहीं किया जाता है। लेकिन इस बार मामला कुछ सख्त हो गया। इस बार पत्रकार को उसकी गलती की  सजा के तौर पर ऐसा कुछ करना पड़ा, जो उसने कभी सोचा न होगा। ऐसा हुआ बेलारूस के अखबार ‘प्रेसबॉल’ के स्पोर्ट्स एडिटर व्याचेस्लाव फेडोरेंकोव  के साथ।

पत्रकार फेडोरेंकोव ने बर्फ पर हॉकी खेलने वाली टीम के बारे में एक दावा किया था। दावा गलत साबित होने पर उन्हें अखबार खाकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी।

उन्होंने अपनी खबर में दावा किया था कि कांटिनेंटल हॉकी लीग (केएचएल) के प्ले ऑफ में डायनमो मिंस्क की टीम नहीं पहुंचेगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया था कि अगर उनकी ये खबर गलत साबित हुई तो वे अपने लिखे शब्दों को खाएंगे। डायनमो मिंस्क की टीम अच्छे खेल की बदौलत पत्रकार को गलत साबित करते हुए प्ले ऑफ में पहुंच गई। इसके बाद पत्रकार को अपने वादे के मुताबिक प्रेसबॉल अखबार के पन्नों को कैमरे के सामने खाना पड़ा। बताया जा रहा है कि पत्रकार व्यासेलव फेडोरेनकोव ने अखबार के पन्नों का पहले सूप बनाया फिर उसे पी गए। उन्होंने अखबार के उसी हिस्से को खाया जितने में उनकी खबर प्रकाशित हुई थी। बड़ी बात ये भी है कि अखबार खाने की उनकी तस्वीरें ली गईं और उसे अगले दिन अखबार में प्रकाशित भी किया गया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

9 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

9 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

9 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

9 hours ago