होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सोनी पिक्चर्स लॉन्च करेगा अब ये नया चैनल, इस साल 10 चैनलों का है लक्ष्य
सोनी पिक्चर्स लॉन्च करेगा अब ये नया चैनल, इस साल 10 चैनलों का है लक्ष्य
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बीबीसी के साथ मिलकर सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने हाल ही में ‘बीबीसी अर्थ’ नाम से एक एंटरटेनमेंट चैनल लॉन्च किया था, लेकिन अब यह नेटवर्क एक अन्य चैनल लाने की कवायद में है। बताया जा रहा है कि यह बच्चों के कार्यक्रमों पर आधारित चैनल होगा, जिसका ना
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बीबीसी के साथ मिलकर सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने हाल ही में ‘बीबीसी अर्थ’ नाम से एक एंटरटेनमेंट चैनल लॉन्च किया था, लेकिन अब यह नेटवर्क एक अन्य चैनल लाने की कवायद में है। बताया जा रहा है कि यह बच्चों के कार्यक्रमों पर आधारित चैनल होगा, जिसका नाम है ‘सोनी किड्स’।
ADVT: Do you know how Pradip Bhandari,#CEO Jan ki Baat got all election prediction in UP correct?
इस चैनल के अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह आगामी चैनल सोनी पिक्चर्स नेटवर्क का दूसरा किड्स चैनल होगा, क्योंकि ‘एनिमैक्स’ (Animax) नाम से पहले से ही एक अन्य चैनल का प्रसारण हो रहा है। यह चैनल 5 जुलाई, 2004 को लॉन्च हुआ था।
बता दें कि साल के अंत तक 10 नए चैनल शुरू करने के लक्ष्य के साथ सोनी पिक्चर्स नेटवर्क अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की कवायद में जुटा है। इस कड़ी में पांच स्पोर्ट्स चैनल और बाकी बचे चैनलों में किड्स, म्यूजिक, इनफोटेनमेंट और अन्य चैनल शामिल हैं। इस कड़ी में वह अपने दो चैनल लॉन्च भी कर चुका है, जिनमें स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट चैनल शामिल हैं।
मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स