होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Sony ने फैलाए पंख, लॉन्च किया ये चैनल...
Sony ने फैलाए पंख, लॉन्च किया ये चैनल...
'सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया' (SPN) ने मराठी मार्केट में अपनी पकड़ बनाने के लिए नया चैनल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया' (SPN) ने मराठी मार्केट में अपनी पकड़ बनाने के लिए नया चैनल 'सोनी मराठी' (Sony Marathi) लॉन्च किया है। यह चैनल केबल और डायरेक्ट टू होम (डीटूएच) प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को देखने को मिलेगा।
बता दें कि इस चैनल पर सोमवार से शनिवार तक चार घंटे की प्रोग्रामिंग शामिल की गई है, जिसमें कुछ फिल्मों के साथ नौ फिक्शन और दो नॉनफिक्शन शो शामिल हैं।
इस बारे में 'SPN' के एमडी और सीईओ एनपी सिंह का कहना है कि आजकल क्षेत्रीय मार्केट खासकर महाराष्ट्र में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। महाराष्ट्र में 'SPN' का मार्केट शेयर 23 प्रतिशत है। इसके बाद हमने निर्णय लिया कि यहां के मराठी दर्शकों के लिए अलग से कंटेंट दिया जाए और इसी को ध्यान में रखते हुए नया चैनल लॉन्च किया गया है।
वहीं, 'सोनी मराठी' के बिजनेस हेड अजय भालवंकर ने बताया कि पिछले दस वर्षों का समय मराठी सिनेमा के लिए काफी बदलाव वाला रहा है लेकिन टेलिविजन के क्षेत्र में कुछ खास नहीं हुआ, इसलिए हमने नया चैनल लॉन्च किया है।
टैग्स सोनी मराठी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क