होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Tata Sky ने दी बड़ी खुशखबरी, यूजर्स को ये होगा फायदा
Tata Sky ने दी बड़ी खुशखबरी, यूजर्स को ये होगा फायदा
डीटीएच ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ (Tata Sky) ने गुरुवार को अपने सबस्क्राइबर्स को बड़ी खुशखबरी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
डीटीएच ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ (Tata Sky) ने गुरुवार को अपने सबस्क्राइबर्स को बड़ी खुशखबरी दी। अब सबस्क्राइबर्स टाटा स्काई पर सोनी पिक्चर्स के सभी चैनल्स देख सकेंगे। दरअसल, दोनों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब खत्म हो गया है।
अभी टाटास्काई के साथ सोनी का विवाद होने के कारण बहुत से चैनल देखने को नहीं मिलते थे। टाटा स्काई ने इस बारे में अपने यूजर्स को मैसेज भेजकर भी जानकारी दी कि वे अब सोनी के सभी 32 चैनल्स का आनंद ले सकते हैं।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले, टाटा स्काई और सोनी के साथ समझौते को लेकर कुछ विवाद हो गया था। इसके कारण सोनी के 22 चैनलों को टाटा स्काई पर दिखाना बंद कर दिया गया था। बहरहाल अब इन दोनों के बीच एक बार फिर से समझौता हो गया है और अब ग्राहकों को सोनी के कुल 32 चैनल्स देखने को मिलेंगे।
टैग्स टाटा स्काई सोनी