होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस तारीख से शुरू हो जाएगा 'SONY-BBC' का नया चैनल, करीना बनीं ब्रैंड एंबेसडर
इस तारीख से शुरू हो जाएगा 'SONY-BBC' का नया चैनल, करीना बनीं ब्रैंड एंबेसडर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। लंबे समय से जिसकी प्रतीक्षा की जा रही थी, आखिर वह समय आ ही गया है। सोनी एंटरटेनमेंट चैनल का संचालन करने वाली कंपनी मल्टी स्क्रीन मीडिया (MSM) और बीबीसी वर्ल्ड वाइड के साथ मिलकर भारतीय दर्शकों के लिए लॉन्च
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
लंबे समय से जिसकी प्रतीक्षा की जा रही थी, आखिर वह समय आ ही गया है। सोनी एंटरटेनमेंट चैनल का संचालन करने वाली कंपनी मल्टी स्क्रीन मीडिया (MSM) और बीबीसी वर्ल्ड वाइड के साथ मिलकर भारतीय दर्शकों के लिए लॉन्च किए जाने वाला चैनल ‘सोनी बीबीसी अर्थ’ (SONY BBC Earth) का प्रसारण छह मार्च को रात आठ बजे से किया जाएगा।
यह चैनल ब्रह्मांड के अविश्वसनीय चमत्कारिक तथ्यों से दर्शकों को रूबरू कराएगा और यह वास्तविक तथ्यों पर प्रोग्राम बनाने वाले दुनिया के सबसे चर्चित फिल्म निर्माताओं के कार्यों को दिखाकर दर्शकों को एक रोमांचकारी यात्रा पर ले जाएगा।
चैनल ने रात आठ बजे से 11 बजे के बीच प्रोग्रामिंग का स्लॉट भी तैयार कर लिया है। इसके तहत रात आठ बजे ‘Why, How & What on Earth’, नौ बजे 'वाइल्ड-वाइल्ड अर्थ' और रात दस बजे ‘Earth Explorers’ समेत कई अन्य कार्यक्रम दिखाए जाएंगे।
चैनल ने फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर करीना ने कहा,‘जब भी मुझे समय मिलता है, खुद को सुकून देने के लिए मैं टीवी देखती हूं। मैं और सैफ साहसिक कारनामे वाले शो साथ में देखना पसंद करते हैं। पर्दे पर वन्यजीवन, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता को देखकर मैं जोश और जीवंतता महसूस करती हूं।’
इस अवसर पर सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के सीईओ एन.पी. सिंह, बीबीसी वर्ल्डवाइड (ग्लोबल मार्केट) के अध्यक्ष पॉल डेम्पसे और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ (SPN) के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड (English Cluster) सौरभ याग्निक मौजूद थे। सौरभ याग्निक ने कहा, ‘हम अपनी मार्केटिंग और कम्युनिकेशन के लिए समृद्ध परिवारों (affluent households) को लक्ष्य बनाकर चल रहे हैं, लेकिन हम ऐसा कंटेंट रखेंगे जो सभी लोगों को पसंद आएगा।’
याग्निक ने बताया, ‘हर हफ्ते 19 घंटे का ऑरिजिनल कंटेंट दिखाया जाएगा। हम ‘Trust me I am a Doctor’ और ‘The Hunt’ जैसे शो भी लॉन्च कर रहे हें जो इससे पहले कभी भारत में नहीं देखे गए हैं।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स