होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18 : सोनिया कपूर ने इस बड़े पद से दिया इस्तीफा
Network18 : सोनिया कपूर ने इस बड़े पद से दिया इस्तीफा
प्रतिष्ठित मीडिया समूह में शुमार ‘नेटवर्क18’ (Network18) में पिछले दिनों...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह में शुमार ‘नेटवर्क18’ (Network18) से आ रही खबर के मुताबिक, टीवी 18 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड (ब्रैंडेड कंटेंट और स्पेशल प्रोजेक्ट्स) में बिजनेस हेड और एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट के पद पर कार्यरत सोनिया कपूर ने इस्तीफा दे दिया है। वह जून तक नोटिस पीरियड पर ग्रुप के साथ जुड़ी रहेंगी।
हालांकि, सोनिया कपूर ने अपने अगले कदम के बारे में खुलासा नहीं किया है। उनका कहना है कि अभी इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकती हैं।
सोनिया कपूर ने ‘नेटवर्क18’ के साथ अपना सफर जुलाई 2002 में बतौर मैनेजर शुरू किया था। वर्ष 2010 में उन्हें वाइस प्रेजिडेंट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद वर्ष 2012 में उन्हें मार्च 2012 में ‘सीएनबीसी’ (CNBC) का नेशनल रेवेन्यू हेड बना दिया गया था। फरवरी 2016 में उन्हें टीवी 18 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड (ब्रैंडेड कंटेंट और स्पेशल प्रोजेक्ट्स) में बिजनेस हेड और एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
टैग्स नेटवर्क18 सोनिया कपूर