होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारिता से निकल अब इस फील्ड में संदीप यादव ने बनाई नई पहचान

पत्रकारिता से निकल अब इस फील्ड में संदीप यादव ने बनाई नई पहचान

समाचार4मीडिया ब्यूरो।। कहते हैं कि इंसान की जो प्रतिभा है वह कभी न कभी उभरकर सामने आ ही जाती है। ऐसी ही प्रतिभा के धनी हैं संदीप यादव। जो कि पत्रकारिता की दुनिया को छोड़ अब अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं। संदीप कई धारावाहिकों में प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं ज

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

कहते हैं कि इंसान की जो प्रतिभा है वह कभी न कभी उभरकर सामने आ ही जाती है। ऐसी ही प्रतिभा के धनी हैं संदीप यादव। जो कि पत्रकारिता की दुनिया को छोड़ अब अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं। संदीप कई धारावाहिकों में प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं जिनमें ‘भाभी जी घर पर हैं’, ‘सीआईडी’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘सावधान इंडिया’, ‘ना आना इस देश में लाडो’ जैसे धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और इसमें कुछ में निभा रहे हैं।

इसके अलावा कई नाटकों में भी संदीप के अभिनय की सराहना हुई है, जिनमें हबीब तनवीर के कई नाटक शामिल हैं।

बातचीत में संदीप कहते हैं कि पत्रकारिता के दिनों को अब बहुत मिश करता हूं, क्योंकि उस समय जो काम को लेकर दबाव होता था वह हमें और काम करने के लिए प्रेरित करता था। रोज ब्रेकिंग न्यूज खोजने के साथ-साथ क्या ऐसा नया लिखा जाए उसके बारे में जानकारी जुटाना। लेकिन यह भूमिका संदीप को ज्यादा दिनों तक रास नहीं आई और उनके अंदर जो कलाकार छिपा हुआ था वह अब खुलकर सामने आ गया है, इसलिए उन्होने अभिनय के क्षेत्र को चुना।

मूल रुप से लखनऊ के रहने वाले संदीप यादव ने साल 2008 में दैनिक जागरण से अपने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत की। लेकिन एक साल बाद ही उन्हें एहसास होने लगा कि कुछ नया करना है। लिखने-पढ़ने के शौकीन संदीप ने अपनी कलाकार की भूमिका को उभारना शुरू किया। भारतेन्दु नाट्य अकादमी से अभिनय का प्रशिक्षण लिया और इसके बाद वे निकल पड़े अपने नई मंजिल की ओर।

उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की कार्यशाला में भाग लिया। संदीप कहते हैं कि जो कलाकार होता है उसे अभिनय में ही मजा आता है। लेकिन संदीप लिखते भी बहुत अच्छा है। फेसबुक पर उनके लिखी गई टिप्पणियों को भी खूब सराहा जाता है। जल्द ही संदीप बड़े बैनर की फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

2 hours ago