होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विदेश में ये कैसा टीवी शो, कपल उतारते हैं कपड़े
विदेश में ये कैसा टीवी शो, कपल उतारते हैं कपड़े
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">जरा सोचिए, आप किसी लड़की के साथ डेट पर हैं और आपको पहली ही डेट में अपने पार्टनर को किस या उसके साथ बिस्तर पर लेटने का माौका मिल जाए तो कैसा लगेगा? दरअसल कुछ ऐसा ही मौका इटली का एक टेलिविजन शो देता है। 'अनड्रेस्ड' नाम के इस शो में सिंगल लड़क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जरा सोचिए, आप किसी लड़की के साथ डेट पर हैं और आपको पहली ही डेट में अपने पार्टनर को किस या उसके साथ बिस्तर पर लेटने का माौका मिल जाए तो कैसा लगेगा? दरअसल कुछ ऐसा ही मौका इटली का एक टेलिविजन शो देता है। 'अनड्रेस्ड' नाम के इस शो में सिंगल लड़के-लड़कियां भाग लेते हैं और कैमरे के सामने डेट करते हैं।
इतना ही नहीं ये कपल, शो के दौरान एक-दूसरे को अनड्रेस (निर्वस्त्र) भी करते हैं। इसके बाद आधे घंटे तक कपल बेड के ठीक सामने लगी बड़ी सी स्क्रीन पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हैं।
वैसे इस शो की ख्याति को देखते हुए इसे ब्रिटेन में भी अब लॉन्च किया गया है, लेकिन यहां इसे लेकर विवाद उठने लगे हैं। दरअसल माना जाए तो इसकी वजह इटली के मुकाबले ब्रिटेन के लोगों को ज्यादा शर्मिला कहा जा सकता है, इसलिए ब्रिटेन में इस शो एक अलग ही नजर से देखा जा रहा है। डेटिंग के इसी तरीके पर विवाद उठ रहा है, लेकिन प्रड्यूसर्स का कहना है कि यह एक सोशल एक्सपेरिमेंट है।
शो में अजनबियों को अपने कपड़े उतारकर अंडरवियर में बेड शेयर करना होता है। इस दौरान वे एक-दूसरे से बातचीत करते हैं। आधे घंटे के बाद शो के आखिर में दोनों से पूछा जाता है कि क्या वे आगे कंटीन्यू करना चाहते हैं या बाहर निकलना चाहते हैं।
पहली बार एपिसोड में शामिल हुए लोरेन और सेम इसे काफी रोमांच और फन से भरा हुआ बताते हैं। लोरेन कहती हैं कि उन्हें डेट पर जाने का फोबिया सा है। इस एपिसोड में साथ बिताए पल उन्हें काफी सुखद महसूस करने वाले थे। शो के दौरान एक अजनबी के सामने अपने कपड़े उतारने में कई बार लड़कियां काफी नर्वस महसूस करती हैं। लेकिन कुछ ही पल पार्टनर की मदद से उन्हें यह सब आसान लगने लग जाता है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स