होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर से नाता तोड़ श्याम सुंदर ने शुरू की नई पारी
दैनिक भास्कर से नाता तोड़ श्याम सुंदर ने शुरू की नई पारी
‘दैनिक भास्कर’, भोपाल से नाता तोड़कर पत्रकार श्याम सुंदर गोयल ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘दैनिक भास्कर’, भोपाल से नाता तोड़कर पत्रकार श्याम सुंदर गोयल ने अब ‘आजतक’ के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। वह बतौर चीफ सब एडिटर ‘आजतक’ की डिजिटल टीम का हिस्सा बने हैं।
ग्वालियर के मूल निवासी श्याम सुंदर ने अपनी पढाई-लिखाई वहीं के कॉलेज से की है। उन्होंने अपने पत्रकारीय कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2010 में ‘दैनिक भास्कर’ के साथ की थी। हालांकि बीच में उन्होंने दूसरे संस्थान का दामन भी थामा था, लेकिन कुछ समय बाद ही वे फिर ‘दैनिक भास्कर’ में लौट आए थे।
‘आजतक’ जॉइन करने से पहले श्याम सुंदर ‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में बतौर रिपोर्टर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
टैग्स आजतक दैनिक भास्कर श्याम सुंदर