होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर, राष्ट्रीय सहारा, जनसंदेश टाइम्स और नईदुनिया में फेरबदल
दैनिक भास्कर, राष्ट्रीय सहारा, जनसंदेश टाइम्स और नईदुनिया में फेरबदल
दैनिक भास्कर प्रबंधन ने अपने नेशनल ब्यूरो और दिल्ली आफिस में काफी फेरबदल किये हैं। प्रबंधन ने नेशनल ब्यूरो के ब्यूरो चीफ व पोलिटिकल एडिटर संजय सिंह, नेशनल ब्यूरो में कार्यरत शिशिर सोनी, स्पेशल इनवेस्टिगेटिंग एडिटर अभिषेक उपाध्याय, एक्जीक्यूटिव एडिटर आलोक भदौरिया, अरुण श्रीवास्तव का तबादला किया है। इनका तबादला देश के अलग-अलग प्रदेशों के जिलों में कर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
दैनिक भास्कर प्रबंधन ने अपने नेशनल ब्यूरो और दिल्ली आफिस में काफी फेरबदल किये हैं। प्रबंधन ने नेशनल ब्यूरो के ब्यूरो चीफ व पोलिटिकल एडिटर संजय सिंह, नेशनल ब्यूरो में कार्यरत शिशिर सोनी, स्पेशल इनवेस्टिगेटिंग एडिटर अभिषेक उपाध्याय, एक्जीक्यूटिव एडिटर आलोक भदौरिया, अरुण श्रीवास्तव का तबादला किया है। इनका तबादला देश के अलग-अलग प्रदेशों के जिलों में कर दिया गया है। आलोक भदौरिया को भटिंडा, संजय सिंह को रायपुर किया गया है, शिशिर सोनी को पाली और अभिषेक उपाध्याय को राजस्थान के किसी जिले में भेजा गया है। साथ ही बिजेनस भास्कर के पांच रिपोर्टरों से इस्तीफा ले लिया गया है। और दैनिक भास्कर के दिल्ली लोकल रिपोर्टिंग से भी कई लोगों का इस्तीफा और तबादला हुआ है। राष्ट्रीय सहारा पटना के आरई की जिम्मेदारी अब दयाशंकर राय को दी गई है। अभी तक स्थानीय संपादक की भूमिका निभा रहे हरीश पाठक को नोएड़ा बुला लिया गया है। राष्ट्रीय सहारा पटना के साथ हरिश पिछले चार साल से काम कर रहे थे। साहित्यिक बैकग्राउंड वाले हरीश पाठक कई अखबारों व पत्रिकाओं में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। यूपी आधारित रीजनल न्यूज चैनल यूपी न्यूज़ से यूपी ब्यूरो चीफ आशीष सिंह राणा ने संस्थान का साथ छोड़ दिया है। आशीष सिंह अब किस संस्थान के साथ जुड़ने जा रहे हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यूपी न्यूज प्रबंधन ने अब यूपी की जिम्मेदारी अभिनव पाण्डेय को दी है। वहीं नईदुनिया से खबर है कि सीनियर रिपोर्टर विपुल रेगे ने इस्तीफा दे दिया है। वे नईदुनिया के सप्लीमेंट 'युवा' को अपनी सेवाएं दे रहे थे। डेढ साल से इस सप्लिमेंट को देख रहे विपुल अब किस संस्थान को अपनी सेवाएं देंगे इस बारे में कोई खबर नहीं है। और नई दुनिया, रायपुर में बतौर सब एडिटर काम कर रहे शैलेन्द्र शुक्ला (सब एडिटर) ने संस्थान से इस्तीफा देकर दिल्ली में एनटीआई मीडिया प्रोडक्शन हाउस के साथ बतौर प्रोड्यूसर नई पारी की शुरुआत की है। एनटीआई मीडिया चैनलों के लिए प्रोग्राम बनाती है। एक अन्य खबर के अनुसार जनसंदेश टाइम्स, वाराणसी में बतौर एचआर हेड कार्यरत सुब्रत ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है।सुब्रत अखबार की लांचिंग से ही जुड़े हुए थे। सुब्रत इससे पहले राष्ट्रीय सहारा के साथ जुड़े हुए थे जहां से इस्तीफा देकर ये जनसंदेश टाइम्स पहुंचे थे। इन्होंने कई संस्थानों के साथ काम किया है। अब वे किस संस्थान के साथ जुड़ने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स