होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Media ACE Awards: इन मीडिया एजेंसियों और हस्तियों ने जीते अवॉर्ड...
Media ACE Awards: इन मीडिया एजेंसियों और हस्तियों ने जीते अवॉर्ड...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। exchange4media ग्रुप का Media ACE अवॉर्ड्स एक ऐसा प्रयास है जो बेहतरीन कार्य द्वारा अपनी पहचान बनाने वाली और भारतीय मीडिया इंडस्ट्री में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मीडिया एजेंसियों को सम्मानित करता है। अपने दूसरे साल में Media ACE अवॉर्ड्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
exchange4media ग्रुप का Media ACE अवॉर्ड्स एक ऐसा प्रयास है जो बेहतरीन कार्य द्वारा अपनी पहचान बनाने वाली और भारतीय मीडिया इंडस्ट्री में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मीडिया एजेंसियों को सम्मानित करता है। अपने दूसरे साल में Media ACE अवॉर्ड्स मीडिया सर्विस ब्रैंड को दिए गए। इसके तहत अपने कुशल नेतृत्व द्वारा भारतीय मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
पिछले दशक में भारतीय मीडिया इंडस्ट्री ने काफी तरक्की की है। इनमें सबसे अधिक योगदान मीडिया एजेंसियों और इस पेशे में कार्यरत व्यक्तियों का है, जिनकी दूरदर्शिता की वजह से मीडिया इंडस्ट्री आज इस मुकाम पर है। हर साल मीडिया सर्विस ब्रैंड लोगों को रोजगार देते हैं और ऐसे लीडर्स तैयार करते हैं जो देश की कम्युनिकेशन इंडस्ट्री में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
इस साल के अवॉर्ड्स में ‘एजेंसी नेटवर्क ऑफ द ईयर’ (Agency Network of the Year) कैटेगरी का अवॉर्ड डेंसू एजिस नेटवर्क इंडिया (Dentsu Aegis Network India) को दिया गया, जबकि ‘न्यूज18 नेटवर्क एजेंसी ऑफ द ईयर’ (News 18 Network Agency of the Year) अवॉर्ड Lodestar UM के साथ द्वितीय विजेता के रूप में Carat Media को दिया गया।
‘दि हॉलमार्क अवॉर्ड ऑफ द ईयर’ (The Hallmark Award of the Year) अवॉर्ड IPG Mediabrands India के सीईओ शशि सिन्हा को दिया गया। वहीं ‘दि एजेंसी सीईओ ऑफ द ईयर’ (The agency CEO of the Year) अवॉर्ड Lodestar UM से नंदिनी दास ने जीता।
Lodestar UM की सीओओ वैशाली वर्मा और Initiative Media (Lintas Media Group) को ‘बिजनेस हेड ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ (Business Head of the Year) दिया गया।
विजेताओं की पूरी सूची यहां देखें:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स