होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टाइम्स ग्रुप के इस बड़े पद से शांतनु गंगने ने दिया इस्तीफा, शुरू की नई पारी
टाइम्स ग्रुप के इस बड़े पद से शांतनु गंगने ने दिया इस्तीफा, शुरू की नई पारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टाइम्स नेटवर्क (Times Network) के शांतनु गंगने ने टाइम्स नाउ (Times Now), ईटी नाउ (ET Now) और जूम (Zoom) के मार्केटिंग हेड के पद से इस्तीफा दे दिया है। 13 जनवरी उनका टाइम्स नेटवर्क में आखिरी दिन था। मीड
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टाइम्स नेटवर्क (Times Network) के शांतनु गंगने ने टाइम्स नाउ (Times Now), ईटी नाउ (ET Now) और जूम (Zoom) के मार्केटिंग हेड के पद से इस्तीफा दे दिया है। 13 जनवरी उनका टाइम्स नेटवर्क में आखिरी दिन था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 जनवरी को गंगने ने ‘व्यूक्लिप’ (Vuclip) जॉइन कर लिया है और वे भारत में व्यूक्लिप के कंट्री हेड विशाल माहेश्वरी को रिपोर्ट करेंगे।
अगस्त, 2014 से अब तक गंगने टाइम्स नेटवर्क में मार्केटिंग हेड के तौर पर अपना योगदान दे रहे थे। उन्होंने सिंतबर, 2010 में भी मार्केटिंग हेड के तौर पर काम किया है। अप्रैल, 2013 से जून, 2014 तक गंगने टाइम्स ग्रुप के चैनल ‘मूवीज नाउ’ (Movies Now) के असोसिएट बिजनेस हेड रह चुके हैं।
सिंतबर, 2007 से अगस्त, 2010 यानी तीन सालों तक वे वॉयकॉम18 मीडिया में एमटीवी के मार्केटिंग के सीनियर मैनेजर रहे हैं। इससे पहले वे दिसंबर, 2005 से अगस्त, 2007 तक वे रेडियो सिटी इंडिया के सीनियर ब्रैंड मैनेजर रहे हैं। मार्च, 2005 से दिसंबर, 2005 तक वे Nickelodeon में मार्केटिंग के मैनेजर रह चुके हैं।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में एफसीबी उल्का (FCB Ulka) में बतौर क्लाइंट सर्विसिंग मैनेजर के रूप में की थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स