होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT समूह की चेयरमैन शोभना भरतिया के बेटे के कार्यभार में हुआ बदलाव

HT समूह की चेयरमैन शोभना भरतिया के बेटे के कार्यभार में हुआ बदलाव

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर लिमिटेड में शमित भरतिया को मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। वे पांच साल तक इस पद पर बने रहेंगे। यह फैसला 4 फरवरी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में लिया गया। हिन्दुस्तान मीडिय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर लिमिटेड में शमित भरतिया को मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। वे पांच साल तक इस पद पर बने रहेंगे। यह फैसला 4 फरवरी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में लिया गया।

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर ने इसकी सूचना नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को दे दी है। कंपनी ने बताया कि उनकी नियुक्ति स्टेकहोल्डर्स की अनुमति मिलने पर की जाएगी। यह कंपनी ‘हिन्‍दुस्‍तान’ अखबार का प्रकाशन करती है और वर्ष 2009 में एचटी मीडिया (HT Media) से अधिग्रहण किए गए अन्य हिन्दी बिजनेस का संचालन भी करती है।

इससे पहले एक फरवरी को नेशनल स्टॉक एक्‍सचेंज को दी गई सूचना के अनुसार शमित भरतिया को एचटी मीडिया लिमिटेड में जाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्‍मेदारी से मुक्‍त कर दिया गया था। NSE को दी गई HT Media Limited द्वारा दी गई इस सूचना में बताया गया था, ‘शमित भरतिया को 31 जनवरी 2017 से कंपनी के जाइंट मैनेजिंग डायरेक्‍टर पद से हटा दिया गया है। हालांकि वह कंपनी में नॉन एग्जिक्‍यूटिव डायरेक्‍टर बने रहेंगे।’

शमित भरतिया एचटी मीडिया की चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्‍टर शोभना भरतिया के पुत्र हैं। उल्‍लेखनीय है कि नोटबंदी (demonetisation) के बाद से कंपनी में काफी उथल-पुथल हो रही है। इस साल के शुरुआत में कंपनी अपने भोपाल, इंदौर, कोलकाता और रांची संस्‍करणों (editions) को बंद कर चुकी है। नई दिल्‍ली और मुंबई स्थित ब्‍यूरो कार्यालय बंद करने के अलावा इलाहाबाद, कानपुर और वाराणसी में भी इसके कार्यों पर रोक लग गई है।  

31 दिसंबर की समाप्ति तक तीसरी तिमाही (Q3) के परिणामों की घोषणा करते हुए शोभना भरतिया का कहना था कि फेस्टिवल सीजन के कारण हालांकि इस तिमाही की शुरुआत अच्‍छी हुई थी लेकिन बाद में इसमें कमी आ गई इससे अंग्रेजी व हिन्‍दी में प्रिंट बिजनेस के ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्‍यू पर काफी प्रभाव पड़ा। उन्‍होंने कहा कि रेडियो बिजनेस की दिशा में सही काम हो रहा था और वे अपनी डिजिटल स्‍ट्रेटजी को आगे बढ़ाने वाले थे।

भरतिया का कहना था, ‘आर्थिक मोर्चे पर कमजोर होने के कारण हम अभी भी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।’ उन्‍होंने बताया कि वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही (Q3 FY 2017) में कुल रेवेन्‍यू 7,048 मिलियन रहा। पिछले वर्ष इसी तिमाही में (Q3 FY 2016) के मुकाबले ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्‍यू 5.7 प्रतिशत तक घटा है। दूसरी ओर इसी अवधि में सर्कुलेशन रेवेन्‍यू 2.1 प्रतिशत बढ़ गया है। नोटबंदी के बाद एचटी मीडिया प्रिंट बिजनेस के रेवेन्‍यू ग्रोथ को हासिल करने का प्रयास कर रहा है। इसके अलावा कंपनी डिजिटल के द्वारा भी अपना रेवेन्‍यू बढ़ाने की इच्‍छुक है। (Q3 FY 2017) में डिजिटल कंटेंट औरShine.com से रेवेन्‍यू की ग्रोथ क्रमश: 21 और 29 प्रतिशत हो गई है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

10 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

10 hours ago