होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रिंट से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर शालू अवस्थी ने किया रुख, NBT छोड़ इस चैनल के साथ शुरू की पारी
प्रिंट से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर शालू अवस्थी ने किया रुख, NBT छोड़ इस चैनल के साथ शुरू की पारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी दैनिक अखबार ‘नवभारत टाइम्स’ के लखनऊ एडिशन से खबर है कि यहां शालू अवस्थी ने अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी न्यूज चैनल ‘लाइव टुडे’ से शुरू की है। वे यहां बतौर कॉरेस्पोंडेंट जुड़ी हैं। शालू
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी दैनिक अखबार ‘नवभारत टाइम्स’ के लखनऊ एडिशन से खबर है कि यहां शालू अवस्थी ने अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी न्यूज चैनल ‘लाइव टुडे’ से शुरू की है। वे यहां बतौर कॉरेस्पोंडेंट जुड़ी हैं।
शालू ने ‘नवभारत टाइम्स’ का लखनऊ एडिशन जून 2014 में जॉइन किया था, तब से वे एडिटर सुधीर मिश्रा के नेतृत्व में अपनी भूमिका निभा रहीं थीं। यहां वे सोशल मीडिया और फीचर सेक्शन संभालने के साथ-साथ वे रिपोर्टिंग भी करती थी। शालू को यहां लगभग दो साल से ज्यादा का अनुभव है और यह उनकी पहली जॉब थी। अब वह अपनी नई पारी लखनऊ में ही रहकर संभालेंगी।
देश के कई तमाम समाचार पत्र-पत्रिकाओं में शालू के लगभग दो सौ से ज्यादा आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें दैनिक जागरण, आईनेक्स्ट, हिन्दुस्तान, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, गांव कनेक्शन इत्यादि। उन्होंने कई टीवी एक्टर्स और बॉलिवुड स्टार्स के इंटरव्यू भी किए।
लखनऊ की अमेटी यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म व मासकम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन करने वाली शालू ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ही जर्नलिज्म व मासकम्युनिकेशन पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है।
शालू ने कई मीडिया घरानों में इंटर्नशिप की है, जिनमें Kanwhizz Times, IBC News 24 (WEB PORTAL), Jansandesh Times और Gaon Connection शामिल है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स