होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दूरदर्शन दिखाएगा शाहरुख का वो रूप जिससे आज की पीढ़ी है महरूम
दूरदर्शन दिखाएगा शाहरुख का वो रूप जिससे आज की पीढ़ी है महरूम
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बॉलिवुड के किंग खान शाहरुख के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल दूरदर्शन शाहरुख की उस दौर की कहानी को एक बार फिर छोटे पर्दे पर ला रहा है, जब शाहरुख को कोई नहीं जानता था और वे अपने कामयाबी की पहली सीढ़ी पर खड़े थे। जी हां, यहां उनके पहले ट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बॉलिवुड के किंग खान शाहरुख के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल दूरदर्शन शाहरुख की उस दौर की कहानी को एक बार फिर छोटे पर्दे पर ला रहा है, जब शाहरुख को कोई नहीं जानता था और वे अपने कामयाबी की पहली सीढ़ी पर खड़े थे। जी हां, यहां उनके पहले टीवी सीरियल सर्कस की बात हो रही है, जो दूरदर्शन पर एक बार फिर शुरू होने जा रहा है।
बता दें कि एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके शाहरुख खान ने अपना करियर टेलिविजन से शुरू किया था। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने ‘सर्कस’ और ‘फौजी’ जैसे सीरियल्स से ही टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में कदम रखा था। अब उनका शो ‘सर्कस’ 19 फरवरी 2017 से शाम 8 बजे फिर से दूरदर्शन पर ही शुरू होने जा रहा है, जिसे डायरेक्ट किया था अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने।
Good news for @iamsrk Fans - DON'T MISS @iamsrk's #Circus - Tv Series (1989) - From 19 Feb at 8 pm only on @DDNational pic.twitter.com/SZqEUPKqtn
— Doordarshan National (@DDNational) February 13, 2017
इस शो में शाहरुख ने शेखरन का किरदार निभाया था जो मलयाली सर्कस का मालिक होता है। इसी सीरियल में टीवी अभिनेत्री रेणुका सहाणे शाहरुख की प्रेमिका के किरदार में नजर आईं थीं। वहीं मशहूर फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने भी इस सीरियल में एक्टिंग पर हाथ आजमाया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स