होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुमित अवस्थी ने क्रेडिबिलिटी पर पूछा- क्या सिर्फ दोष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का ही है?

सुमित अवस्थी ने क्रेडिबिलिटी पर पूछा- क्या सिर्फ दोष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का ही है?

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘पत्रकारिता को हमें केवल मिशन नहीं नोबल प्रोफेशन मिशन मानना होगा। तभी हम बदलाव की पहली किरण तक पहुंच पाएंगें।’ एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में ये कहा हिंदी न्यूज चैनल ‘आईबीएन7’ के डिप्टी मैनेजिंग एडिटर सुमित अवस्थी ने।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

‘पत्रकारिता को हमें केवल मिशन नहीं नोबल प्रोफेशन मिशन मानना होगा। तभी हम बदलाव की पहली किरण तक पहुंच पाएंगें।’ एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में ये कहा हिंदी न्यूज चैनल ‘आईबीएन7’ के डिप्टी मैनेजिंग एडिटर सुमित अवस्थी ने।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय द्वारा सत्रारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चार सत्रों के कार्यक्रम में दूसरे सत्र ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और उसकी विश्वसनीयता‘ के नाम रहा। इसी सत्र के दौरान वक्ता के तौर पर शामिल हुए सुमित अवस्थी ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।

छात्रों को संबोधित करते हुए अवस्थी ने कहा, ‘सीखना एक प्रक्रिया  है, जो धारा प्रवाह चलती रहती है। आप सभी छात्रों के संवाद से मैं भी सीखता हूं।’

सत्र के विषय ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और उसकी विश्वसनीयता’ पर बात करते हुए उन्होंने छात्रों से दो सवाल किए और फिर उन सवालों के जवाब देते हुए पूरे विषय को स्पष्ट रूप से व्याख्यायित किया। उनका पहला सवाल था कि ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सामने उसकी विश्वसनीयता का संकट है अथवा  नहीं?’ और दूसरा सवाल कि कितने लोगों को लगता है कि ‘मीडिया की विश्वसनीयता घटने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ही जिम्मेदार है?’ इन प्रश्नों के सहारे ही उन्होंने पूरे विषय पर अपना व्याख्यान दिया।

उनका कहना था कि आप और हम सभी ईमानदार है और समाज में बदलाव लाना चाहते है तो हमें समाज निर्माण का काम करना होगा, उसके विखंडन का नहीं। हमें पत्रकारिता को केवल मिशन नहीं, नोबल प्रोफेशन मिशन मानना होगा, तभी हम बदलाव की पहली किरण तक पहुंच पाएंगें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े तभी आप अपनी और अपने संस्थान की साख और विश्वसनीयता को बना और बचा पाएंगें। आागामी वर्षो में आप हमारी जगह लेने वाले हैं और प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं देंगें इसलिए जरूरी है कि आप अपने उद्देश्य को बैलेंस करके विपरीत परिस्थितियों में भी समाज को दिशा दिखाएं।

सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते हुए छात्रों को बताया कि यह माध्यम अभी अपनी शैशवावस्था में हैं तो उच्छश्रंखल और उदण्ड है। अवस्थी ने कहा कि हिन्दुस्तान में मतभेद है मनभेद बिल्कुल भी नहीं इसलिए सभी एक-दूसरे से असहमत होकर भी दोस्त हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

3 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

8 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

9 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

9 hours ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

9 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

9 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

3 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

9 hours ago