होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ टीवी पत्रकार दीपक चौरसिया ने अफवाहों को किया दरकिनार...
वरिष्ठ टीवी पत्रकार दीपक चौरसिया ने अफवाहों को किया दरकिनार...
पिछले एक पखवाड़े से वरिष्ठ टीवी पत्रकार दीपक चौरसिया को लेकर मीडिया गलियारों में...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिछले एक पखवाड़े से वरिष्ठ टीवी पत्रकार दीपक चौरसिया को लेकर मीडिया गलियारों में चल रही चर्चाओं पर आज विराम लग गया। उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग 15 दिनों से दीपक चौरसिया छुट्टी पर चल रहे थे, ऐसे में उन्हें लेकर ये चर्चा खूब थी कि वे शायद अब इंडिया न्यूज और दीपक के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं।
आज शाम 5 बजे दीपक चौरसिया एक बार फिर इंडिया न्यूज पर अपने नियमित शो को होस्ट करते नजर आए। आज भी दीपक चौरसिया अपने उन्हीं तीखे तेवरों के साथ शो एंकर करते नजर आए, जिसके लिए वे जाने जाते हैं।
आज के शो का मुद्दा राफेल डील पर कांग्रेस के आरोप और अंबानी के नोटिस पर था। दीपक ने इस पर बीजेपी के प्रवक्ता अमित मालवीय, कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, न्यूज मोबाइल डॉट इन के संपादक सौरभ शुक्ल और एयर मार्शल (रि.) कपिल काक के साथ इस मुद्दे का पूरा विश्लेषण किया
टैग्स