होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राजदीप, बरखा, करण थापर से एक कदम आगे पहुंचे जाका जैकब

राजदीप, बरखा, करण थापर से एक कदम आगे पहुंचे जाका जैकब

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन-न्यू ज 18’ (CNN-News18) के नाम एक और...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन-न्‍यूज 18’ (CNN-News18) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, मलेशिया में हुए 23वें एशियन टेलिविजन अवॉर्ड्स में चैनल के एडिटर (आउटपुट) जाका जैकब को बेस्ट न्यूज प्रजेंटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवॉर्ड चैनल के प्राइमटाइम शो ‘Face Off@9’ के लिए दिया गया है।

जाका ने यह अवॉर्ड ‘सीएनएन-न्यूज 18’ के पूर्व मैनेजिंग एडिटर राधाकृष्णन नायर को समर्पित किया है, जिनका कुछ समय पहले निधन हो चुका है। जाका अकेले ऐसे भारतीय पत्रकार है जिन्हें ये सम्मान दूसरी बार दिया गया है। वैसे राजदीप सरदेसाई, बरखा दत्त और करण थापर जैसे नामचीन भारतीय पत्रकार भी इस अवार्ड के विजेता रह चुके हैं।

जाका के साथ ही चैनल की एक्सक्लूसिव चैट सीरीज ‘द बॉलिवुड राउंडटेबल’ (The Bollywood Roundtable) के होस्ट राजीव मसंद को बेस्ट टॉक शो के लिए सम्मानित किया गया। इस शो में जाने-माने अभिनेताओं, अभिनेत्रियों और डायरेक्टर्स ने एक मंच पर आकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बारे में विस्तार से चर्चा की थी।  

जाका ने समय के साथ अंग्रेजी न्यूज जॉनर में अपनी एक नई पहचान बनाई है। उनका अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आता है। जाका को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कई बड़े मामलों को कवर किया है। अब जैकब 14 जनवरी से वीकडे में शाम चार बजे से एक नया शो ‘18 (Degree) South’ लेकर आए हैं। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस शो में दक्षिण भारत की खबरों को प्रमुखता से दिखाया जाता है। वह इस शो की एंकरिंग की कमान संभाल रहे हैं।


टैग्स जाका जैकब
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

3 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

3 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

12 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

8 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

13 hours ago