होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक दशक की लंबी पारी के बाद न्यूज24 को विष्णु शर्मा ने कहा अलविदा...

एक दशक की लंबी पारी के बाद न्यूज24 को विष्णु शर्मा ने कहा अलविदा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो टीवी न्यूज मीडिया के कुछ चुनिंदा पत्रकार ही ऐसे है, जिनके पास अमूमन हर विषय पर जानकारी के साथ-साथ फील्ड में जबर्दस्त नेटवर्किंग भी है। उन्हीं में शामिल है वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा। डेढ़ दशक से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता करने वाले विष्णु शर्मा ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों को ही बारीकी से समझा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो टीवी न्यूज मीडिया के कुछ चुनिंदा पत्रकार ही ऐसे है, जिनके पास अमूमन हर विषय पर जानकारी के साथ-साथ फील्ड में जबर्दस्त नेटवर्किंग भी है। उन्हीं में शामिल है वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा। डेढ़ दशक से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता करने वाले विष्णु शर्मा ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों को ही बारीकी से समझा है और उपलब्ध मौकों पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। हाल ही में उन्होंने करीब ग्यारह साल की लंबी पारी के बाद न्यूज24 को बाय-बाय बोल दिया है। 2005 में बीएजी जॉइन करने के बाद विष्णु शर्मा ने शुरुआती सालों में डीडी के लिए 'खबरें बॉलिवुड की' शो की पूरी जिम्मेदारी संभाली और उस शो को एक मुकाम तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने कई नवीन प्रयोग करने में कोई गुरेज नही की। जब बीएजी ने न्यूज24 लॉन्च किया, तो वे इसका हिस्सा बने। बॉलिवुड पर उनकी विशेष पकड़ के चलते कंपनी ने बॉलिवुड के पहले खबरिया चैनल ई24 की लॉन्चिंग के लिए उन्हें मुंबई भेजा। दो साल तक मुंबई में काम कर उन्होंने फिर दिल्ली की ओर वापसी की। उसके बाद वे यहां न्यूज24 की इनपुट टीम का हिस्सा बने और सुबह की शिफ्ट के इंचार्ज। कई विषयों पर कलम चलाने वाले विष्णु शर्मा की जहां एक और बॉलिवुड पर पकड़ है, तो दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) और मोदी सरकार से संबंधित कई ब्रेकिंग न्यूज भी उनके खाते में है। हाल ही में एनडीए सरकार के विस्तार को लेकर उन्होंने मंत्रियों की लिस्ट सबसे पहले शेयर की थी। टीवी की दुनिया से पहले उन्होंने अखबारी जगत में भी जमकर काम किया है। उन्होंने अमर उजाला के फीचर विभाग के अंतर्गत कई उल्लेखनीय स्टोरीज की । 2000 के शुरुआती दशक में जहां हिंदी अखबार पेज3 कवरेज से दूर रहते थे, ऐसे में उन्होंने अमर उजाला के डेली फीचर पेज 'हॉट स्पॉट' के जरिए फिल्म, टीवी, फैशन, लाइफस्टाइल को एक बीट के तौर पर डेवलप किया था। टेक्नोलॉजी में विशेष रुचि के चलते विष्णु शर्मा ने अमर उजाला में लगातार 5 साल तक आईटी कॉलम वर्चुअल बाइट्स भी लिखा। जब देश में इंटरनेट का उद्भव हुआ था, उस समय उन्होंने दैनिक जागरण के आगरा संस्करण के लिए एक सीरीज लिखकर आमजन को इंटरनेट से रूबरू भी कराया था। व्यंग्य की विधा में भी विष्णु शर्मा हाथ आजमाते रहते हैं। अमर उजाला और हिंदीलोक के लिए उन्होंने कई दिलचस्प व्यंग्य लिखे हैं। स्टार न्यूज के लिए जब बीएजी शेखर सुमन स्टारर शो 'पोल खोल' का निर्माण करता था, तो उसकी चुटीली स्क्रिप्टिंग में भी विष्णु शर्मा मदद करते थे। विष्णु शर्मा ने ''फोर्थ इडियट' नाम की एक एनिमेशन फिल्म के लिए डॉयलॉग राइटिंग और दो सॉन्ग भी लिखे थे। इस फिल्म के नरेटर थ्री इडियट्स फेम चतुर यानी ओमी वैद्य थे। हालांकि विधु विनोद चोपड़ा द्वारा आपत्ति जताने के बाद फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। 2015 में इतिहास विषय से नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके विष्णु शर्मा पिछले एक साल से अपने हिस्ट्री बेस्ड ब्लॉग का भी संचालन कर रहे है। इतिहास की शख्सियतों और घटनाओं पर आधारित ये ब्लॉग नई पीढ़ी के बीच काफी चर्चित है। बाजीराव मस्तानी पर लिखा उनका ब्लॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और करीब 50 हजार लोगों ने उसे शेयर किया था, जो बड़ी बात है। अब उन्होंने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज और न्यूजएक्स का संचालन करने वाली कंपनी आईटीवी नेटवर्क के साथ की है। यहां वे कुछ स्पेशल प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।  नई पारी के  लिए समाचार4मीडिया की ओर से बधाई और शुभकामनाएं...


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

43 minutes ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

1 hour ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago


बड़ी खबरें

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

1 hour ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

1 hour ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान : भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

3 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

43 minutes ago