होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ख़बरों के लिए पागलपन की हद तक जुनूनी पत्रकार थे राधाकृष्णन: उमेश उपाध्याय

ख़बरों के लिए पागलपन की हद तक जुनूनी पत्रकार थे राधाकृष्णन: उमेश उपाध्याय

राधाकृष्णन नायर- सोचते ही एक नायाब चेहरा ज़ेहन में उभरता है। हंसता हुआ और...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

उमेश उपाध्याय

वरिष्ठ पत्रकार ।।

राधाकृष्णन नायर- सोचते ही एक नायाब चेहरा ज़ेहन में उभरता है। हंसता हुआ और आत्मीयता से भरपूर। ख़बर के लिए जुनून की हद तक जाने वाला पत्रकार जिसे नेपथ्य में रहना ही पसंद था। राधा से मेरा परिचय 2014 में हुआ, जब मैंने ‘नेटवर्क18’ में संपादकीय कार्यभार संभाला। मिलते ही हम दोनों की अच्छी जमी।

राधा के प्राण ख़बरों में बसते थे। ख़बरों के लिए पागलपन की हद तक जुनूनी पत्रकार देखना हो तो वैसे थे राधा। एक अनूठी शख़्सियत के धनी थे राधा। कोई भी नई ख़बर आते ही तत्परता भरी सबसे तेज़ आवाज़ जो न्यूज़रूम में सुनाई देती थी, वह राधा की ही होती थी। ख़बर आते ही पैरों में चपलता, आंखों में चमक और क़ुछ बेहतर और नया करने की अधीरता राधा को एक शानदार पत्रकार और संपादक बनाते थे।

वह पत्रकार ही क्या, जो प्रश्न न करे। ख़बरों को लेकर प्रश्न करना और फिर साथियों को उनके उत्तर खोजने के लिए प्रेरित और उत्साहित करना उन्हें एक अलग ही श्रेणी में खड़ा करते थे। वे ख़ुद प्रश्न करने तक ही सीमित नहीं बल्कि अपने साथियों को भी प्रश्न करने देते थे। इसलिये राधा के साथ आप काम कर रहे हो तो फिर आपके साथ ख़बर पर बहस न हो ये संभव ही नहीं था, क्योंकि ख़बर के हर पहलू में जाना उनकी आदत का हिस्सा था। पर अच्छी बहस के बाद फिर सहज हो जाना भी उनके साथ मेरे संबंधो की ठोस बुनियाद थी। आप राधा के सीनियर हों या जूनियर आपको उनके साथ काम करके मज़ा ही आता था।

राधा की एक ख़ासियत और थी जो उन्हें अलग बनाती थी। वो थी अपने साथियों के लिए और उनके साथ खड़े रहना। अपने कनिष्ठतम सहयोगी तक की बात सुनना और फिर उसका साथ देना कोई राधा से सीखे। आज कम्पटीशन के कठिन दौर में ये गुण सहज नहीं है। असहज परिस्थितियों में भी सहजता से जीते थे राधाकृष्ण नायर। विलक्षणता, संपादकीय पद और उससे जुड़ी प्रतिष्ठा के साथ भी एकदम सरल और सामान्य जीवन- ये एक साथ मिलना आज के दौर में एक मुश्किल बात है। पर राधा ऐसे ही थे। उनके जाने पर एक रिक्तता आएगी। ईश्वर उनके परिवार को इस विपदा से उभरने की शक्ति दे। यही प्रार्थना है।

मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।


टैग्स राधाकृष्णनन नायर
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

5 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

16 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

3 hours ago