होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Republic TV’ की जम्मू की कमान संभालेंगे PTI के ये पत्रकार...
‘Republic TV’ की जम्मू की कमान संभालेंगे PTI के ये पत्रकार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अरनब गोस्वामी के नए वेंचर ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के जम्मू ब्यूरो की कमान वरिष्ठ पत्रकार तेजिंदर सिंह सोढ़ी के हाथों में होगी। यहां वह संपादक की हैसियत से काम करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अरनब गोस्वामी के नए वेंचर ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के जम्मू ब्यूरो की कमान वरिष्ठ पत्रकार तेजिंदर सिंह सोढ़ी के हाथों में होगी। यहां वह संपादक की हैसियत से काम करेंगे।
सोढ़ी इससे पहले देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) के जम्मू ब्यूरो में मुख्य संवाददाता (Principal Correspondent) के रूप में काम कर चुके हैं।
सोढ़ी ने अपने कॅरियर की शुरुआत ‘द कश्मीर मॉनिटर’ (The Kashmir Monitor) से की थी। इसके अलावा वह ‘इंडो एशियन न्यूज सर्विस’ (IANS), ‘द हिन्दुस्तान टाइम्स’ (The Hindustan Times) और ‘द ट्रिब्यून’ (The Tribune) में भी विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।
कश्मीर विश्वविद्यालय में ‘मीडिया एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर’ (MERC) के छात्र रहे सोढ़ी ने यहां से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा वह यूनिवर्सिटी आफ कंसास (USA) के ‘William Allen White School of Journalism’ से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री भी ले चुके हैं।
उन्हें फोर्ड फाउंडेशन फेलोशिप (Ford Foundation Fellowship) और मैक्कार्मिक फेलोशिप (McCormick Fellowship) भी मिल चुकी है। इसके अलावा वह Army Command and General Staff College Ford Leavenworth (Kansas USA) से स्पेशल मीडिया और मिलिटरी कोर्स भी कर चुके हैं।
वहीं वर्ष 2012 में सोढ़ी को ‘वर्ल्ड सिख अवॉर्ड्स लंदन’ (Sikhs in Media category) के लिए भी नामित किया जा चुका है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स