होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस चैनल में सीनियर एडिटर बने वरिष्ठ पत्रकार तहसीन मुनव्वर

इस चैनल में सीनियर एडिटर बने वरिष्ठ पत्रकार तहसीन मुनव्वर

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘ईटीवी उर्दू’ के साथ जाने माने वरिष्ठ पत्रकार शायर और युवा कवि तहसी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

‘ईटीवी उर्दू’ के साथ जाने माने वरिष्ठ पत्रकार शायर और युवा कवि तहसीन मुनव्वर जुड़ गए हैं। उन्होंने सीनियर एडिटर के तौर पर चैनल जॉइन किया है। वे ईटीवी के हिस्सा पहले भी रह चुके हैं।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी तहसीन मुनव्वर उर्दू के जाने माने साहित्यकार हैं। उनके शायरी के दो संग्रह ‘धूप चांदनी’ और ‘सहरा में शजर’ प्रकाशित हो चुके हैं। दिल्ली उर्दू अकादमी ने उनके कहानी संग्रह ‘मासूम’ के लिए 2004 में उन्हें पुरस्कृत किया था। वह उर्दू अकादमी दिल्ली की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी रहे हैं। उन्हें उर्दू के अतिरिक्त कई अन्य भाषाओँ का ज्ञान हैं।

वे केंद्रीय रेल मंत्री रह चुके लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी के मीडिया सलाहकार भी रह चुक हैं।

तहसीन मुनव्वर उर्दू एंकर के रूप में आकाशवाणी, दूरदर्शन और ईटीवी से भी जुड़े रहे हैं। 1990 के दशक में जब कश्मीर में आतंकवाद अपने चरम पर था उस समय दूरदर्शन पर एंकर के रूप में उन्होंने सेवाएं दी। इसके अलावा उन्होंने कई धारावाहिक भी लिखे हैं और उसमें अभिनय भी किया है।

वे देश विदेश में मुशायरों और कवि सम्मलेन में अपनी अलग छाप छोड़ते रहे हैं। रेडियो, टीवी और फिल्म के अलावा उर्दू व हिंदी समाचारपत्र-पत्रिकाओं में विभिन विषयों पर उनके लेख और स्तंभ प्रकशित होते रहते हैं।

वे एक उर्दू पाक्षिक समाचारपत्र ‘पर्वाना ए हिन्द’ का स्वयं प्रकाशन और संपादन भी करते हैं और देश के कई नामी पत्रकारिता विद्यालयों से भी जुड़े हैं। तहसीन मुनव्वर की लिखी कई रचनाएं बेहद लोकप्रिय हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

9 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

9 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

9 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

9 hours ago