होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमेरिका में रिपोर्टिंग करने वाला यह वरिष्ठ भारतीय पत्रकार अब दुनिया को कह गया 'अलविदा'
अमेरिका में रिपोर्टिंग करने वाला यह वरिष्ठ भारतीय पत्रकार अब दुनिया को कह गया 'अलविदा'
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई) से संवाददाता के रूप में अपने पत्रकारिता करियर का आगाज करने वाले वरिष्ठ पत्रकार टी.वी. परशुराम का मंगलवार को अमेरिका के मैरीलैंड में निधन हो गया। वे 93 साल के थे और बुढ़ापे की वजह से
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई) से संवाददाता के रूप में अपने पत्रकारिता करियर का आगाज करने वाले वरिष्ठ पत्रकार टी.वी. परशुराम का मंगलवार को अमेरिका के मैरीलैंड में निधन हो गया। वे 93 साल के थे और बुढ़ापे की वजह से होने वाली बीमारियों से ग्रस्त थे।
उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं।
उन्होंने 1950 के दशक में संयुक्त राष्ट्र में पीटीआई संवाददाता के रूप में अमेरिका में अपने पत्रकारिता के सफर का आगाज किया था। अमेरिका में अपने पांच दशक के प्रवास के दौरान अउन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपतियों के संवाददाता सम्मेलनों में हमेशा शिकरत की।
पत्रकारिता में हारवर्ड नीमेन फेलोशिप से सम्मानित परशुराम पीटीआई के बाद में इंडियन एक्सप्रेस के वॉशिंगटन संवाददाता के रूप में 58 साल की उम्र तक जुड़े रहे। इसके बाद फिर वे पीटीआई के वॉशिंगटन संवाददाता बने और उन्होंने 82 साल की उम्र में पत्रकारिता छोड़ दी।
परशुराम ने दो किताबें - ‘ए मेडल फॉर कश्मीर’ और ‘जेविश हेरिटेज इन इंडिया’ लिखीं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स