होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुमित अवस्थी की Network 18 संग पारी का अंत, अब मिला ये अहम पद....

सुमित अवस्थी की Network 18 संग पारी का अंत, अब मिला ये अहम पद....

नेटवर्क18 से बड़ी खबर सामने आई है। समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 हिंदी’...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

अभिषेक मेहरोत्रा ।।

नेटवर्क18 से बड़ी खबर सामने आई है। समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ के डेप्युटी मैनेजिंग एडिटर सुमित अवस्थी का नोटिस पीरियड आखिरकार करीब दो महीनों के बाद खत्म हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सुमित इसी हफ्ते एबीपी न्यूज जॉइन कर लेंगे। यहां वे बतौर कंसल्टिंग एडिटर अपनी भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि सिंतबर महीने में एक अप्रत्याशित निर्णय लेते हुए उन्होंने न्यूज18इंडिया से  इस्तीफा दे दिया था।   

बताया गया है कि जल्द ही एबीपी न्यूज उनके नए शो के प्रोमो को लॉन्च कर दर्शकों को अपनी स्क्रीन के जरिए उनसे रूबरू कराएगा। माना जा रहा है कि चूंकि स्टेट इलेक्शन अब अपने अंजाम की ओर है, तो ऐसे में इन चुनावों में तो सुमित की भूमिका सीमित ही रहेगी, पर चुनावी परिणाम के दिन वे चैनल की स्क्रीन की कमान पूरी तरह से संभालेंगे।

गौरतलब है कि सुमित अवस्थी हिंदी पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम हैं और टीवी न्यूज का लोकप्रिय और विश्वसनीय चेहरा हैं। देश के सबसे सम्मानित पत्रकारों में से एक सुमित हिंदी न्यूज के प्राइम टाइम में पिछले 16 साल से लगातार अपनी छाप छोड़ते आ रहे हैं। 'जी न्यूज' से आरंभ उनका सफर अब तक 'न्यूज18 इंडिया' पर प्रखर पत्रकारिता के परचम लहरा रहा था। सुमित सधी हुई आवाज, शिष्ट अंदाज, बेबाक विचार और त्वरित अभिव्यक्ति के लिए जाने जाते हैं।

वे ‘आजतक’ और ‘जी न्यूज’ जैसे चैनलों पर प्राइम टाइम के बड़े शोज की एंकरिंग कर चुके हैं। सुमित की कुछेक खास एंकरिंग जो हमेशा याद की जाती हैं उनमें शामिल हैं- एस्ट्रोनोट कल्पना चावला के साथ अंतरिक्ष में हुआ जानलेवा हादसा और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को बेखौफ और बेबाकी से आइना दिखाने वाला इंटरव्यू।

पत्रकारिता का हुनर सुमित को अपने पिताजी से मिला। स्वतंत्रता में विश्वास रखने वाले चंचल स्वभाव के सुमित का मन बचपन से स्थिर नहीं था, वे बंधकर रहने वाले इंसानों में से नहीं हैं। इसीलिए बचपन में उनकी ख्वाइश इंजीनियर बनने की थी। लेकिन उनके चंचल मन के विश्वास ने करवट लिया और वे डिफेंस के लिए ट्राई करने लगे। पिताजी आकाशवाणी में थे, उनका ट्रांसफर दिल्ली हुआ तो आईएएस बनने के भी सपने देखने लगे। लेकिन उन्हें बचपन से ही घूमना-फिरना,मिलना-जुलना और लिखना ज्यादा पसंद था,लिहाजा उन्होंने दैनिक पत्रों के लिए लिखना आरंभ कर दिया।

अखबारों के लिए ‍लिखे गए निरंतर लेखन ने सुमित को पत्रकारिता जगत में अपनी जड़ें जमाने में मदद की। पॉयनियर,नवभारत टाइम्स,जनसत्ता जैसे अखबारों में लिखने के बाद उन्होंने पत्रकारिता का पीजी डिप्लोमा किया। जनसत्ता में इंटर्नशिप के बाद जब उन्होंने 'जी न्यूज' जॉइन किया, तो सुमित को 'कंधार हवाई जहाज अपहरण'वाले मामले ने विशेष पहचान दी, जिसमें बताया गया था कि एयरपोर्ट पर कितनी तरह की खामियां हैं, कोई भी व्यक्ति कुछ भी लेकर प्लेन तक जा सकता है। इस रिपोर्ट के बाद सुमित को कुछ समय तक 'स्पेशल सिक्योरिटी' भी दी गई थी।

सुमित राजनीति में अच्छी पकड़ और बेहतर रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। 'आजतक' में आने के बाद 'संसद पर आक्रमण' और अंतरिक्ष से कल्पना चावला का न लौट पाना,दो बड़ी घटनाओं ने सुमित को काफी प्रभावित किया।

अगस्त, 2014 में जी न्यूज को अलविदा कहकर सुमित अवस्थी ने ‘न्यूज18 इंडिया’ जॉइन किया था और तब से वे इसी के साथ जुड़े हुए थे। वहीं जी न्यूज में सुमित अवस्थी इसके रेजिडेंट एडिटर थे। तब 14 साल बाद अक्टूबर, 2013 में उन्होंने जी समूह के साथ अपनी दूसरी पारी शुरू की थी। वहीं जी न्यूज से पहले वे आजतक के साथ थे और तब वे प्राइम टाइम शो ‘दस्तक’ को होस्ट करते थे। आजतक में वे नेटवर्क18 के हिंदी न्यूज चैनल आईबीएन-7 (अब न्यूज18 इंडिया) से आए थे। आईबीएन-7 में वे सीनियर एडिटर (पॉलिटिकल) और प्राइम टाइम एंकर के रूप में जुड़े हुए थे। राजनीति के साथ ही क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़ी खबरों को भी सुमितअवस्थी ने बखूबी कवर किया है, जैसे हरभजन-साइमंड्स विवाद, बेनजीर भुट्टो की हत्या और पाकिस्तान में चुनाव आदि। 

वर्ष 2005 में सुमित को सर्वश्रेष्ठ संवाददाता के तौर पर 'माधव ज्योति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था, जो कि पत्रकारिता के क्षेत्र में सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक है।

 


टैग्स एबीपी न्यूज सुमित अवस्थी
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

5 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

14 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago