होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राहुल के बयानों से तिलमिलाईं स्मिता प्रकाश, इस तरह किया पलटवार

राहुल के बयानों से तिलमिलाईं स्मिता प्रकाश, इस तरह किया पलटवार

पत्रकारों को अक्सर आगे कुआं, पीछे खाई वाली स्थिति से गुज़रना...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पत्रकारों को अक्सर आगे कुआं, पीछे खाई वाली स्थिति से गुज़रना पड़ता है। वो सवाल पूछते हैं, तो सवाल खड़े किए जाते हैं। सवाल नहीं पूछते हैं  तो भी सवाल खड़े किए जाते हैं।

सबसे ताज़ा उदाहरण नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लेने वालीं न्यूज़ एजेंसी ‘एएनआई’ की संपादक स्मिता प्रकाश का है। स्मिता ने पीएम से कई सवाल पूछे।  इनमें कुछ चुभने वाले सवाल भी थे, इसके बावजूद उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्मिता पर पक्षपात का आरोप लगाया है। लगभग 95 मिनट तक चले इंटरव्यू में नोटबंदी, कालाधन और पांच राज्यों में मिली हार से जुड़े सवालों को भी शामिल किया गया था।

खासकर नोटबंदी और कालेधन का मुद्दा भाजपा नेतृत्व को शुरू से असहज करता रहा है। कई मौकों पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी इनका सीधा जवाब देने से कतराते रहे हैं। ऐसे में सवालों का रूप देकर इन तीखे मुद्दों को उठाना कोई आसान काम नहीं था, क्योंकि सामने कोई और नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री थे। वैसे भी, मोदी और शाह की जोड़ी के लिए ये कहा जाता है कि अहसज करने वाले सवाल उनका मिजाज बिगाड़ देते हैं। ये बात सही है कि आमतौर पर इतने बड़े स्तर पर होने वाले इंटरव्यू के सवालों से पहले ही जवाब देने वाले को परिचित करा दिया जाता है, लेकिन सवाल किस लहजे में पूछना है, ये पत्रकार पर निर्भर करता है।

पत्रकार चाहे तो अपने अंदाज़ से नीरस से लगने वाले इंटरव्यू को रोचक बना सकता है, उसके शब्दों का तीखापन सुनने वाले को निष्पक्षता और निडरता का अहसास कराता है। स्मिता प्रकाश ने भले ही ज्यादा तीखे शब्दों का इस्तेमाल न किया हो, लेकिन उन्होंने चाशनी में लपेटकर भी सवाल नहीं पूछे। उन्होंने कई मौकों पर प्रधानमंत्री की बात काटी और एक नया सवाल उनके सामने रख दिया। जैसे, ‘पांच राज्यों में भाजपा चुनाव हारी है और आप एनडीए के प्रधानमंत्री हैं, तो क्या आप इसे एक असफलता नहीं मानते?, आपने 2013 से कई बार कांग्रेस मुक्त भारत की बात कही है, लेकिन जिस तरह के नतीजे आ रहे हैं उनके अनुसार लोग कांग्रेस को विकल्प मान रहे हैं, तो कांग्रेस मुक्त भारत का आपका लक्ष्य साकार नहीं हो पा रहा?, 2017 तक मोदी-शाह फैक्टर के बारे में कहा जाता था कि कोई इसे हरा नहीं सकता, लेकिन अब ऐसा नहीं है, तो क्या नेतृत्व को हार की ज़िम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए?, क्या नोटबंदी की ज़रूरत थी, उसके उद्देश्य पूरे हुए?’ क्या इसे पक्षपात कहा जा सकता है?

नरेंद्र मोदी से यह पूछना कि क्या मोदी लहर ख़त्म हो गई है, कोई आसान काम नहीं, लेकिन स्मिता प्रकाश ने यह सवाल भी बेहिचक दागा। इसमें कोई दोराय नहीं कि इंटरव्यू हद से ज्यादा लंबा हो गया था और इसके चलते लोग उसे बीच में छोड़ने को मजबूर हो गए, मगर इसकी वजह कुछ और नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के व्याख्यात्मक जवाब थे।

इस इंटरव्यू के बाद राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री के साथ-साथ स्मिता प्रकाश पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा ‘पीएम मोदी में आपके सामने बैठने की हिम्मत नहीं है और मैं यहां आता हूं... आप मुझसे कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं... मैं हर सात-दस दिनों में यहां आता हूं। आपने कल प्रधानमंत्री का साक्षात्कार देखा... मतलब दब्बू पत्रकार, वो सवाल भी कर रही थीं और जवाब भी खुद दे रही थीं’।

राहुल के इस वार का स्मिता ने भी करारा जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट करके कहा ‘डियर मिस्टर राहुल गांधी, आपने प्रेस कांफ्रेंस में मुझ पर हमला किया है। मैं सवाल पूछ रही थी, जवाब नहीं दे रही थी। अगर आप पीएम मोदी पर हमला करना चाहते हैं तो आगे बढ़ें, लेकिन मेरा उपहास करना बेतुका है। देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल के अध्यक्ष से ऐसी उम्मीद नहीं है’।

स्मिता को अपने इस जवाबी हमले के लिए सोशल मीडिया यूजर्स का समर्थन मिला है।

'आजतक' के  एंकर  रोहित सरदाना ने स्मिता का समर्थन करते हुए लिखा है ‘राहुल गांधी कह रहे हैं प्रधानमंत्री के इंटरव्यू में सवाल करने वाली ही जवाब भी दे रही थी। हैरानी है कि ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी’ और पत्रकारिता का दम भरने वाले एक भी ‘पत्रकार’ ने उन्हें टोका नहीं। डीडी न्यूज के एंकर अशोक श्रीवास्तव ने भी राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए स्मिता के पक्ष में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि बीते कुछ सालों से कुछ पत्रकार देश में मीडिया की "आज़ादी" के "स्वयम्भू-सिपाही" बने हुए हैं और मीडिया पर "हमले" के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। कल #राहुल_गाँधी ने एक महिला पत्रकार @smitaprakash पर निजी हमला किया। देश का एक भी "बाल-वीर" पत्रकार न सड़क पर उतरा न सोशल मीडिया पर !

 


टैग्स राहुल गांधी स्मिता प्रकाश
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

6 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

15 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

12 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

17 hours ago