होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आज से प्राइम टाइम पर ये शो होस्ट करेंगी शीतल राजपूत
आज से प्राइम टाइम पर ये शो होस्ट करेंगी शीतल राजपूत
वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र के नेतृत्व में रिलॉन्च हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र के नेतृत्व में रिलॉन्च हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ (Jantantra TV) ने दर्शकों के बीच पकड़ मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।
‘सवाल भारत का’ डेली डिबेट शो होगा। इसमें देश और लोगों के सामने आने वाले ज्वलंत मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा और उन पर चर्चा की जाएगी। इस शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक रात आठ से नौ बजे तक किया जाएगा।
गौरतलब है कि ‘जनतंत्र टीवी’ ने हाल ही में अपना लुक बदला है। इसमें कई वरिष्ठ पत्रकारों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत नसीर अहमद को जम्मू-कश्मीर और भार्गव पारिख को गुजरात का रेजिडेंट एडिटर बनाने के साथ ही टीम में कई बड़े पत्रकार शामिल किए गए हैं।
टैग्स जनतंत्र टीवी शीतल राजपूत सवाल भारत का