होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / संपादक को मिली विदेश जाने की इजाजत, बीमार पत्नी को देखने गए लंदन
संपादक को मिली विदेश जाने की इजाजत, बीमार पत्नी को देखने गए लंदन

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

लोकप्रिय बांग्ला मासिक पत्रिका 'मौउचाके ढील' के संपादक और ब्रिटिश नागरिक शफीक रहमान को विदेश जाने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि इससे एक दिन पूर्व बांग्लादेश सरकार ने उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
लोकप्रिय बांग्ला मासिक पत्रिका 'मौउचाके ढील' के संपादक और ब्रिटिश नागरिक शफीक रहमान को विदेश जाने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि इससे एक दिन पूर्व बांग्लादेश सरकार ने उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी थी।
81 वर्षीय संपादक पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजीब वाजेद की हत्या की साजिश का आरोप है। हालांकि वह इस मामले में जमानत पर हैं और कोर्ट ने भी उनकी यात्रा को लेकर अनुमति प्रदान कर दी है। रहमान को पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जमानत मिली थी। इससे पांच दिन पहले उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।
दरअसल, शफीक रहमान अपनी बीमार पत्नी तालिया रहमान को देखने लंदन जाने वाले थे, लेकिन एक दिन पूर्व आव्रजन पुलिस ने उन्हें हवाई अड्डे से वापस लौटा दिया था और कहा था कि अदालती कागजात के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वह विदेश जा सकेंगे। इसके बाद उन्होंने कागजों का सत्यापन कराया और लंदन के लिए रवाना हो गए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स