होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी में चुराई हुई खबरों का चलन अधिक है, बोले वरिष्ठ पत्रकार सतीश के. सिंह
टीवी में चुराई हुई खबरों का चलन अधिक है, बोले वरिष्ठ पत्रकार सतीश के. सिंह
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सत्रारंभ समारोह 2016 में कई मीडिया जगत के दिग्गजों ने भाग लिया। दो दिवसीय यह कार्यक्रम कई सत्रों में चला। कार्यक्रम के चौथे सत्र के मौके पर ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम स्व
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सत्रारंभ समारोह 2016 में कई मीडिया जगत के दिग्गजों ने भाग लिया। दो दिवसीय यह कार्यक्रम कई सत्रों में चला। कार्यक्रम के चौथे सत्र के मौके पर ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम स्वचछंदता’ विषय पर चर्चा हुई।
इस विषय पर बोलते हुए न्यूज24 के सलाहाकार संपादक व वरिष्ठ पत्रकार सतीश के. सिंह ने कहा कि भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अमेरिका जैसी नहीं है। 600 से ज्यादा देशों से मिलकर बने होने के कारण हमारे संविधान निर्माताओं ने भविष्य में किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अपेक्षाकृत कम आजादी का प्रावधान किया है।
सूचना क्रांति के प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सूचना क्रांति के कारण भारत में आज प्रत्येक व्यक्ति पत्रकार है। आज देश का सामान्य व्यक्ति भी विभिन्न विषयों पर अपनी राय न सिर्फ अनेक सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर साझा करता है बल्कि लोगों के बीच स्वस्थ चर्चा भी देखने को मिलती है।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सूचना और पत्रकारिता में अंतर कर लेना समय की मांग है। सूचना कुछ भी हो सकती है और उसका प्रवाह कहीं से भी हो सकता है, लेकिन पत्रकारिता में सूचना के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी भाव समाहित होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में रिपोर्टरों की भारी कमी है और बताया कि गुणवत्तापरक पत्रकारिता अंग्रेजी की अपेक्षा हिंदी में कम है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि टीवी में चुराई हुई खबरों का चलन अधिक है। सोशल मीडिया तो पूरे ही सनसनी और आश्चर्यजनक घटनाओं की रिपोर्टिग करती है।
छात्रों के प्रश्नों का उतर देते हुए उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि आप निष्पक्ष होकर पत्रकारिता करें। पत्रकारिता में विचारधारा का कोई स्थान नहीं है।
कार्यक्रम के अंत में जनसंचार विभाग द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले प्रायोगिक पत्र ‘स्पीकआउट‘ का लोकापर्ण भी किया गया। मंच संचालन सूर्यप्रकाश ने किया। समारोह में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों समेत तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स