होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार सतीश के.सिंह ने लाइव इंडिया से दिया इस्तीफा, इस पद पर न्यूज24 के साथ शुरू की नई पारी
वरिष्ठ पत्रकार सतीश के.सिंह ने लाइव इंडिया से दिया इस्तीफा, इस पद पर न्यूज24 के साथ शुरू की नई पारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार सतीश के. सिंह ने लाइव इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि उन्होंने अपनी नई पारी न्यूज24 के साथ शुरू की है। वे यहां कंसल्टिंग एडिटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। सतीश के. सिंह इससे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार सतीश के. सिंह ने लाइव इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि उन्होंने अपनी नई पारी न्यूज24 के साथ शुरू की है। वे यहां कंसल्टिंग एडिटर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
सतीश के. सिंह इससे पहले लाइव इंडिया में एडिटर-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे। वे यहां जी न्यूज से आए थे, जहां वे एडिटर के पद से पर कार्यरत थे।
वहीं समाचार4मीडिया से बात करते हुए न्यूज-24 की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद ने कहा, 'न्यूज24 के सीनियर एडिटोरियल में हम उनके जुड़ने का स्वागत करते हैं।'
1993 में एक अंग्रेजी पत्रिका के साथ, अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत करने वाले सतीश के. सिंह ने कई बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। अंग्रेजी पत्रिका में कुछ समय काम करने के बाद वे नलिनी सिंह के प्रोजेक्ट 'हेलो जिंदगी' के साथ जुड़ गए, फिर डीडी न्यूज़ में कुछ दिनों तक काम किया और 1996 में जी न्यूज के साथ जुड़ गए, जहां पर वे 2005 तक रहे। उसके बाद वे, एनडीटीवी में 2007 तक बतौर सीनियर आउटपुट एडिटर जुड़े रहे। इन्होंने फिर से 2007 में जी न्यूज में बतौर एडिटर एंट्री की। जहां से उन्होंने इस्तीफा देकर लाइव इंडिया जॉइन किया। इस बीच वे कुछ समय तक फोकस टीवी में भी रहे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स