होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नहीं रहे 'दैनिक ट्रिब्यून' के संपादक संतोष तिवारी, पत्रकारिता जगत स्तब्ध

नहीं रहे 'दैनिक ट्रिब्यून' के संपादक संतोष तिवारी, पत्रकारिता जगत स्तब्ध

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">हिंदी अखबार दैनिक 'ट्रिब्यून’ के संपादक संतोष तिवारी अब हमारे बीच नहीं रहे। वे कल चंडीगढ के पीजीआई अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए गए थे, जहां लीवर में कुछ प्रॉब्लम के चलते उन्हें एडमिट किया गया। पर फिर मल्टीऑर्गन फेल्योर के चलते उनकी मृत्यु

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी अखबार दैनिक 'ट्रिब्यून’ के संपादक संतोष तिवारी अब हमारे बीच नहीं रहे। वे कल चंडीगढ के पीजीआई अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए गए थे, जहां लीवर में कुछ प्रॉब्लम के चलते उन्हें एडमिट किया गया। पर फिर मल्टीऑर्गन फेल्योर के चलते उनकी मृत्यु हो गई। आज (सोमवार) सुबह ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर 2 से 3 बजे तक चंडीगढ़ के सेक्टर 30 स्थित निवास संख्या 408 में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि उसके बाद पार्थिक शरीर को आज शाम दिल्ली लाया जाएगा और कल उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

लगभग 4 दशक से पत्रकारिता में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार संतोष तिवारी 31 दिसंबर, 2012 को दैनिक ट्रिब्यून के साथ बतौर संपादक जुड़े थे। वे जागरण प्रकाशन से इस्तीफा देकर यहां पहुंचे थे, जहां वे बतौर डिप्टी एडिटर और ग्रुप फीचर हेड की भूमिका निभा रहे थे। जागरण के साथ वे फरवरी, 2009 में जुड़े थे। इस ग्रुप के साथ वे ‘इंडिया टीवी’ से इस्तीफा देकर पहुंचे थे। इंडिया टीवी में उन्होंने सीनियर एडिटर के तौर पर दो वर्ष तक काम किया था।

संतोष तिवारी जिस भी संस्थान में रहे वहां बदलाव के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने हिन्दुस्तान में चीफ रिपोर्टर की भूमिका निभाते हुए पुराने रिपोर्टिंग के तरीके को बदला और फीचर एडिटर की भूमिका निभाते हुए उन्होंने फीचर के लिए भी नई मुद्दों को चुना।

ट्रिब्यून में जुड़ने से पहले उन्होंने समाचार4मीडिया के साथ बातचीत में बताया था कि जब वे हिन्दुस्तान में थे तो वहां पर वहीं पुरानी तरह से रिपोर्टिंग की जाती थी। लेकिन उन्होंने उस ट्रैंड को बदला और नये जमाने की रिपोर्टिंग को लाने की कोशिश की। इसके साथ ही देखा कि उस वक्त फीचर्स में केवल पुराने विषय उठाए जाते थे। उन्होंने यूथ और प्रजेंट टाइम के विषयों को फीचर में लेकर आया और उसको पाठकों का एक अच्छा रिसपोंस मिला। इंडस्ट्री में भी उस ट्रेंड को काफी सराहना मिली।

‘इंडिया टीवी’ से पहले वे दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ के साथ काम कर रहे थे। हिन्दुस्तान में उन्होंने करीब डेढ़ दशक से ज्यादा समय तक काम किया। 1987 में वे हिन्दुस्तान के साथ चंडीगढ़ से बतौर हरियाणा संवाददाता जुड़े थे। फिर 1993 में हिन्दुस्तान, दिल्ली आ गए, जहां पर उन्हें सीनियर रिपोर्टर कम डिप्टी चीफ रिपोर्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई। हिन्दुस्तान में रहते हुए उन्होंने कई सीनियर पदों पर काम किया है। वर्ष 2003 में उन्हें दिल्ली का सिटी एडिटर का पद दिया गया। 2005 में हिन्दुस्तान रीलॉन्चिंग के वक्त उन्हें दिल्ली एडिशन के असोसिएट एडिटर कम फीचर हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कानपुर के डीबीएस डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएट संतोष तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 1983 में दिल्ली में टाइम्स ग्रुप की पत्रिका ‘दिनमान’ के साथ की थी। जहां पर वे सब एडिटर कम रिपोर्टर की भूमिका वर्ष 1987 तक निभाते रहे।

उनकी असमायिक मृत्यु से पत्रकारिता जगत स्तब्ध है...

अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार व लेखक संघ के राष्ट्रीय महासचिव और नेशनल मीडिया नेटवर्क के संस्थापक प्रधान संपादक दयानंद वत्स ने दैनिक ट्रिब्यून के संपादक संतोष तिवारी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए इसे पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। वत्स ने कहा कि संतोष तिवारी बेहद मिलनसार, मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी पत्रकार थे। उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाला है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 hour ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 hour ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

1 hour ago